सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दूसरा युवक भर्ती
दुमका के जामा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक सुकल टुडू की मौत हो गई। वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर था जब एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद गांव में मातमी माहौल...

जामा। दुमका-मसलिया मुख्य मार्ग में जामा थाना अन्तर्गत निश्चितपुर पुलिया के पास बाइक सवार एक युवक की अज्ञात वाहन के धक्का से मौत हो गई ,जबकि बाइक में दूसरे युवक गंभीर रुप से जख्मी है। उसे इलाज के लिए दुमका के पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। यह घटना सोमवार को दोपहर में हुई। मृतक की पहचान मसलिया थाना क्षेत्र के मनरायडीह गांव के 25 वर्षीय सुकल टुडू के रुप में की गई है। जानकारी के अनुसार सुकल टुडू अपने दो दोस्त राजीव मुर्मू एवं हेमशल मुर्मू के साथ दुमका धान झारने की मशीन के पार्ट्स खरीदने के लिए आया था। तीनों एक ही बाइक में सवार था। दुमका से वापस लौटने के दौरान निश्चितपुर पुलिया के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और एक युवक बाइक से सीधे सड़क पर गिर पड़ा और वह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरा साथी जख्मी है। तीसरे साथी को कुछ भी नहीं हुआ। वह सुरक्षित है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जामा थाना की पुलिस को दिया। जामा थाना के ए एस आई वीरेन्द्र यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को दुमका फुलो झानो अस्पताल में भर्ती कराया व मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद पसर गांव में मातमी माहौल
मसलिया प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के मनरायडीह गांव के सुकल टुडू की निश्चितपुर पुलिया के पास सड़क दुर्घटना में मौत के बाद शव घर पहुंचते ही गांव में मातमी माहौल पसर गया। मृतक सुकल टुडू की मां मंगली हेम्ब्रम सहित परिजनों की रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार सुकल टुडू अपने गांव के दो साथी राजीव मुर्मू, हेमशल मुर्मू के साथ दुमका धान झारने वाले मशीन का पार्ट्स एवं डीजल लाने के लिए गया था। लौटने के क्रम में निश्चितपुर भामड़ी नदी के पुल के ऊपर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घटनास्थल पर ही सुकल टुडू की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं उसके दो साथी भी जख्मी हो गए है। इस संबंध में मृतक सुकल टुडू की मां मंगली हेम्ब्रम ने रोते रोते बताया कि सुकल टुडू के पिता काफी पहले ही मौत गई थी। सुकल टुडू के बड़े होने पर उसी के भरोसे ही परिवार का गुजर बसर हो रहा था। सुकल टुडू दो माह पूर्व कश्मीर से मजदूरी कर घर लौटा था। घर लौटने के बाद मजदूरी के पैसे से एक मोटरसाइकिल खरीदा था, जो उसका जानलेवा साबित हुआ। सुकल टुडू का अभी तक शादी भी नहीं हुआ था। कहा कि मंगलवार को आदिवासी रीति रिवाज के साथ सुकल टुडू का दाह संस्कार किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।