प्रेम प्रसंग में कथित प्रेमी ने की आत्महत्या
हंसडीहा, प्रतिनिधि। प्रेम प्रसंग में कथित प्रेमी ने की आत्महत्या प्रेम प्रसंग में कथित प्रेमी ने की आत्महत्या प्रेम प्रसंग में कथित प्रेमी ने की आत्मह

हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना क्षेत्र के सरसाठाड़ी गांव की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक सप्ताह के अंदर कथित प्रेमिका के बाद प्रेमी की मौत ने परिवार और समाज दोनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार गांव की 16 वर्षीय किशोरी आरती कुमारी ने 12 अप्रैल को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि अब उसके कथित प्रेमी संगम कुमार मांझी ने भी शुक्रवार की रात रांची में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि, संगम कुमार की आत्महत्या की आधिकारिक पुष्टि प्रशासन द्वारा अब तक नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध था, जिसकी जानकारी परिजनों को मिल गई थी। इसके बाद परिवारों के बीच तनाव बढ़ने लगा। बताया जा रहा है कि इसी दबाव के कारण दोनों ने यह कठोर कदम उठाया। इस दोहरी घटना से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में भी घटना को लेकर गहरी चिंता और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


