ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दो युवक घायल

Jan 08, 2026 12:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

काठीकुंड के कालाझर मोड के पास बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मिस्त्री मुर्मू (30) की मौत हो गई। दो अन्य युवक, बुधन मुर्मू (18) और सुरेंद्र मुर्मू (22), गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दो युवक घायल

काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड थाना क्षेत्र के कालाझर मोड के पास बुधवार को ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि इस घटना में बाइक सवार अन्य दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान काठीकुंड थाना क्षेत्र के बंदरपानी गांव निवासी मिस्त्री मुर्मू (30) पिता परमेश्वर मुर्मू के रूप में हुई है। जबकि घायल दोनों युवक की पहचान बुधन मुर्मू (18), पिता देना मुर्मू व सुरेंद्र मुर्मू (22), पिता बाबूराम मुर्मू दोनों काठीकुंड थाना क्षेत्र के बंदरपानी गांव निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को शिकारीपाड़ा-गोपीकांदर पथ पर शिकारीपाड़ा से काफी तेज रफ्तार में एक ट्रक गोपीकांदर की और जा जा रहा था।

वहीं विपरीत दिशा से बाइक सवार तीन युवक शिकारीपाड़ा की ओर जा रहा था। इसी बीच काठीकुंड थाना क्षेत्र के कालाझर मोड के पास बाइक सवार युवक सामने से आ रही तेज गति में ट्रक को देख अपना संतुलन खो दिया और वह ट्रक के चपेट में आ गया। इस घटना में मिस्त्री मुर्मू की मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है, जबकि दोनों घायलों को भी पुलिस के सहयोग से बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल अस्पताल दुमका भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। इधर घटना के बाद मृतक परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।