Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsTragic Accident in Dumka Band Party Member Dies Five Injured in Collision
ऑटो व मारुति वैन की टक्कर में मोहनपुर के बैंड पार्टी के एक सदस्य की मौत

ऑटो व मारुति वैन की टक्कर में मोहनपुर के बैंड पार्टी के एक सदस्य की मौत

संक्षेप:

दुमका के बाबूपुर गांव के पास एक बैंड पार्टी के सदस्यों की ऑटो को मारुति वैन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 50 वर्षीय रेवा दास की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

Thu, 27 Nov 2025 01:48 AMNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

दुमका, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव के समीप मंगलवार की बारात को सुरक्षित मंजिल तक पहुंचाने के बाद वापस लौट रहे बैंड पार्टी के सदस्यों की ऑटो में मारुति वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में देवघर जिले के मोहनपुर के तुंबाबेल गांव के 50 वर्षीय रेवा दास की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। सभी घायलों को इलाज के लिए पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बुधवार को पुलिस ने शव का पीजेएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार दुमका शहर के श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को शादी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बाराती देवघर के मोहनपुर का वीरू बैंड साथ लेकर आए थे। बैंड पार्टी के सभी सदस्य बारातियों के साथ दुमका आए। देर रात को बैंड पार्टी के सभी सदस्य बिना खाए ही ऑटो से मोहनपुर लौट रहे थे। बाबूपुर के पास नशे में मारुति वैन के चालक ने ऑटो में ठोकर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो में सवार रेवा दास नाम के एक सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि उसके साथी सिकंदर, बीरा, गंगाधर, शक्ति और गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने रेवा दास को मृत घोषित कर दिया। हालांकि सभी घायलों की स्थिति में सुधार है। घायल सिकंदर ने बताया कि बारात में काफी रात हो जाने की वजह से सभी लोग बिना खाना खाए ही वापस मोहनपुर लौट रहे थे। अचानक गांव के पास सामने से आ रहे वैन चालक ने ऑटो में ठोकर मार दी। हादसे में आगे बैठे साथी रेवा दास की मौत हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि वैन शहर के बंदरजोड़ी की बताई जा रही है। पुलिस के पहुंचने से पहले चालक फरार हो गया था। वैन और ऑटो को जब्त कर लिया गया है।