हाइवा के धक्का से 15 वर्षीय किशोर की मौत, दूसरा जख्मी

Apr 07, 2026 12:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

-दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुमड़ाबाद के सेल्फी ब्रिज के पास हुई यह घटना हाइवा के धक्का से 15 वर्षीय किशोर की मौत, दूसरा जख्मीहाइवा के धक्का से

हाइवा के धक्का से 15 वर्षीय किशोर की मौत, दूसरा जख्मी

दुमका, प्रतिनिधि।दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुमड़ाबाद के सेल्फी ब्रिज के पास हाइवा के धक्का से एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक जख्मी हो गया। घायल युवक को प्राथमिक इलाज के बाद रिलीज कर दिया गया है। यह घटना रविवार को शाम में हुई। किशोर के शव की पहचान पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला अन्तर्गत मोहम्मद बाजार के बरमसिया गांव के निवासी चरण हांसदा के रूप में हुई है। घरवालों ने बताया कि चरण का एक दोस्त पलटन हांसदा शिकारीपाड़ा के एक क्रेशर में काम करता है। रविवार को चरण अपने दोस्त से मिलने के लिए शिकारीपाड़ा आया था।

शाम को दोनों घूमने के लिए सेल्फी ब्रिज आया था। देर शाम को घर वापस जाने के क्रम में हाइवा ने बाइक में ठोकर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। लोगों से घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए फुलो-झानो मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में चरण हांसदा की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने बाइक को जब्त कर ली है। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने मृतक के परिजनों का फर्द बयान लिया और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।