दुमका के बस पड़ाव से बरामद तीनों लड़कियों को उसके परिजनों को किया गया सुपुर्द

दुमका के बस पड़ाव से बरामद तीनों लड़कियों को उसके परिजनों को किया गया सुपुर्द

संक्षेप:

-शुक्रवार की शाम में पुलिस ने दुमका के प्राइवेट बस पड़ाव के पास से किया था बरामददुमका के बस पड़ाव से बरामद तीनों लड़कियों को उसके परिजनों को किया गया

Oct 12, 2025 05:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के बस पड़ाव के पास से बरामद तीन लड़कियों को नगर थाना की पुलिस ने उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बरामद तीनों लड़कियों का सीडब्ल्यूसी में बयान दर्ज कराया गया। तीनों ने कहा कि वे लोग अपनी मर्जी से दिल्ली जा रही थी। परिवार वालों की भी रजामंदी है। तीनों दिल्ली में नौकरी करने के लिए जा रही थी। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। एंटी ह्मूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (आहतू) थाना की पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में दो को हिरासत में रखा था। नगर थाना के थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने बताया कि दोनों के विरुद्ध किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लड़कियों के परिजनों ने भी कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है। इस वजह से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर दोनों को छोड़ दिया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार की शाम में गुप्त सूचना के आधार पर एंटी ह्मूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (आहतू) थाना की पुलिस ने दुमका के प्राइवेट बस पड़ाव के पास से तीन लड़कियों को बरामद किया था। तीन लड़कियों में से एक नाबालिग है और दो बालिग है। तीनों के साथ दो दलालों को भी पकड़ा गया था,पर किसी ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। इस वजह से सभी को छोड़ दिया गया है। तीनों लड़कियों ने बयान दिया है कि वे लोग परिवार वालों की मर्जी से दिल्ली जा रही थी।