दादी श्याम मंदिर में फल्गुन श्याम महोत्सव पर आयोजित हुआ अखंड ज्योति पाठ
दुमका में तीन दिवसीय फल्गुन श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। दूसरे दिन भजन-कीर्तन एवं नृत्य नाटिका का कार्यक्रम हुआ। श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन सुबह से शाम तक चला। भक्तों ने भजनों पर नृत्य किया और महाप्रसाद का वितरण भी किया गया। तीसरे दिन भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

दुमका। तीन दिवसीय फल्गुन श्याम महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को शहर के टाटा शोरूम निकट श्रीश्री 108 दादी श्याम मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सुबह श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक चला। इस अवसर पर भजन-कीर्तन व नृत्य नाटिका का आयोजन बाहर से आए युवा कलाकारों के द्वारा किया गया। पाठ के दौरान बीच-बीच में देवी-देवताओं की झांकी भी गीत संगीत के साथ प्रस्तुत किया गया। भजन कीर्तन में राधा श्याम संग नाच रही, कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणों है जैसे भजनों पर भक्त नाचने एवं झूमने लगे।
घंटों चले अखंड पाठ में श्याम बाबा को आरती हुई। मंदिर में स्थापित बाबा की प्रतिमा को भव्य रूप से सजाया गया था। इस धार्मिक अनुष्ठान में पूजा-अर्चना के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित भजन कीर्तन व नृत्य नाटिका को देखकर शहरवासियों ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के तीसरे दिन रविवार को सेवादार महाराज श्याम सिंह चौहान पुजारी निज मंदिर सेवक परिवार श्री खाटुधाम एवं बाहर से आऐ कलाकर पप्पु शर्मा, पूजा नथानी, राधेश्याम एवं कुणाल मथवाल भजन गायकों के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मौके पर फूलों की होली से बाबा श्याम का उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम में बाबा को छप्पन भोग, स्वामणी का भोग बाबा को चढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर बाबा श्याम रसोई का आयेाजन किया जाएगा। श्याम महोत्सव के अवसर पर मंदिर एवं दरवार को भव्य रूप से सजाया गया था। भजन-कीर्तन में शहर के काफी संख्या में भक्तगण दादी श्याम मंदिर पहुंचे हुए थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



