Three Arrested for Extortion Demand of 50 Lakhs in Shikaripada पत्थर व्यवसाय से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले मे तीन गिरफ्तार, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsThree Arrested for Extortion Demand of 50 Lakhs in Shikaripada

पत्थर व्यवसाय से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले मे तीन गिरफ्तार

शिकारीपाड़ा थाना अंतर्गत पत्थर व्यवसाय से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने राम सोरेन को पैसे नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाTue, 30 Sep 2025 05:28 PM
share Share
Follow Us on
पत्थर व्यवसाय से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले मे तीन गिरफ्तार

शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा थाना अंतर्गत पत्थर व्यवसाय से अज्ञात अपराधकर्मीयों द्वारा 50 लाख रुप्ए रंगदारी मांगने के मामले मे तीन लोगों को गिरफ्तार की गई है। पत्थर व्यवसाय राम सोरेन से 50लाख (पच्चास लाख) रुपया की मांग की गई व रुपए नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दिया गया। ढाका शिमला के बड़का मुर्मू ने अपने साथियों के साथ राम सोरेन से 50 लख रुपए के रंगदारी की मांग की थी जिसकी सूचना पत्थर व्यवसाय राम सोरेन ने शिकारीपाड़ा पुलिस को दी।शिकारीपाड़ा थाना कांड सं दर्ज किया गया एवं घटना कि गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बिजय महतो, सदर, दुमका के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

गठीत टीम द्वारा घटना में संलिप्त तीन अभियुक्त बड़का मुर्मू ग्राम शिमला,लखीराम मुर्मू,उर्फ बाबु कुड़ा व जोसेफ हेम्ब्रम उर्फ ताला उर्फ दारोगा ग्राम भोक्तानडीह, खाडुकदमा सभी थाना-शिकारीपाड़ा को विधिवत् गिरफ्तार कर ली गई। उक्त तीनों अभियुक्तों ने घटना को अंजाम देने में अपना संलिप्ता को स्वीकार किये है। अभियुक्तों के अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किया गया तीन मोबाईल फोन जप्त किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।