ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाधान के पुंज में आग लगने से हजारों की संपत्ति का नुकसान

धान के पुंज में आग लगने से हजारों की संपत्ति का नुकसान

हंसडीहा। हंसडीहा क्षेत्र के बेहराडीह गांव में सोमवार की शाम पुआल के पुंज में आग लगने से करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बेहराडीह निवासी शंकर राउत के पुआल के पुंज में अचानक...

धान के पुंज में आग लगने से हजारों की संपत्ति का नुकसान
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाWed, 29 Jan 2020 02:29 AM
ऐप पर पढ़ें

हंसडीहा क्षेत्र के बेहराडीह गांव में सोमवार की शाम पुआल के पुंज में आग लगने से करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बेहराडीह निवासी शंकर राउत के पुआल के पुंज में अचानक आग की लपटें उठने लगी। ग्रामीणों ने आनन फानन में पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, पर जबतक आग में काबू पाया गया, तबतक अधिकांश पुआल जलकर खाक हो गया था। शंकर राउत ने बताया कि वे किसान है और खेतीवारी से ही उनके परिवार का भरण पोषण होता है। ऐसे में उसके पुआल के पुंज में आग लगने से उनके समक्ष आर्थिक तंगी की हो गई है। पीड़ित शंकर राउत ने बताया कि आग से 30 से 35 हजार की संपत्ति के नुकसान हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें