बच्चों के इलाज व देखभाल में किसी प्रकार की नहीं हो लापरवाही : उपायुक्त

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

-उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया एमटीसी सेंटर का निरीक्षण, बच्चों के पोषण स्तर पर विशेष ध्यान देने को कहा बच्चों के इलाज व देखभाल में किसी प्रकार की नह

बच्चों के इलाज व देखभाल में किसी प्रकार की नहीं हो लापरवाही : उपायुक्त

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बुधवार को दुमका स्थित कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी सेंटर) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंटर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, बच्चों के उपचार, साफ-सफाई एवं पोषण व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सेंटर इंचार्ज एवं एएनएम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के इलाज एवं देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सेंटर में साफ-सफाई की व्यवस्था को नियमित बनाए रखने का निर्देश दिया। बताया गया कि भवन में पानी सीपेज की समस्या थी, जिसकी मरम्मति करा दी गई है। उपायुक्त ने सेंटर में बच्चों को दिए जा रहे भोजन की जानकारी ली, सेंटर में रह रहे बच्चों की माताओं द्वारा बताया गया कि भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक है।

उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण स्तर पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा न्यूट्रेशन से संबंधित सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लाभुकों को दी जाने वाली राशि समय पर उपलब्ध कराई जाए। बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए खिलौनों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। जानकारी दी गई कि सेंटर में भर्ती सभी बच्चों एवं उनके परिजनों को मच्छरदानी उपलब्ध कराई गयी है। इस दौरान उन्होंने कर्मियों के अटेंडेंस रजिस्टर की जांच की।निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि एमटीसी सेंटर में कुल 15 बेड उपलब्ध हैं, जिनमें वर्तमान में 12 बेड भरे हुए हैं। उपायुक्त ने कहा कि सेंटर में भर्ती बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। बच्चों के एक्स-रे अथवा अन्य जांच के लिए आवश्यकता पड़ने पर एम्बुलेंस का उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि बच्चों के इलाज, पोषण एवं देखभाल में किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए तथा सभी संबंधित पदाधिकारी संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। इस दौरान एमटीसी सेंटर परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न समस्याओं को दूर करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।