Dumka News: 20 पोल से बिजली तार की चोरी,अज्ञात पर हुई प्राथमिकी

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

Dumka News: सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कारूडीह गांव में 20 पोल से बिजली का तार चोरी होने की घटना सामने आई है। चोरी की रात्रि 27 सितंबर को हुई, जहाँ लगभग एक किलोमीटर लंबा केबल काटा गया। गांव की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है, और चोरी का अनुमानित नुकसान तीन लाख रुपये है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Dumka News: 20 पोल से बिजली तार की चोरी,अज्ञात पर हुई प्राथमिकी

Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कारूडीह गांव में 20 पोल से बिजली का तार चोरी होने के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। चोरी की घटना 27 सितंबर की देर रात की बताई जा रही है। चोरों ने करीब एक किलोमीटर लंबा एलटी एक्सएलपीई एबी केबल (50 वर्ग एमएम) काटकर चोरी कर लिया। घटना बिहार -झारखंड बोर्डर स्थित सलजोरा बंदरी पंचायत के कारूडीह गांव में हुई।

घटना की जानकारी

ग्रामीणों ने अगले दिन सुबह इसकी जानकारी स्थानीय बिजली मिस्त्री को दी। सूचना मिलने पर विद्युत कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां बिजली तार चोरी होने की पुष्टि हुई। बताया गया कि तार चोरी होने से गांव की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, बासुकीनाथ की ओर से सरैयाहाट थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार चोरी किए गए तार की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। इससे झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड को लगभग तीन लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आवेदन के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की पहचान और चोरी किए गए तार की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है।

महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

✦चोरी की घटना कब हुई?−
चोरी की घटना 27 सितंबर की देर रात हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़दुमकाDumka News: 20 पोल से बिजली तार की चोरी,अज्ञात पर हुई प्राथमिकी