Dumka News: लहरजोरिया स्कूल के रसोईघर में चोरी

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

Dumka News: -गैस सिलेंडर से लेकर थाली तक ले भागे चोरलहरजोरिया स्कूल के रसोईघर में चोरीलहरजोरिया स्कूल के रसोईघर में चोरीलहरजोरिया स्कूल के रसोईघर में चोरीलहरजोरिय

Dumka News: लहरजोरिया स्कूल के रसोईघर में चोरी

Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय लहरजोरिया के रसोईघर में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। विद्यालय की प्राचार्या प्रेमा कुमारी ने बताया कि मंगलवार को अध्यक्ष किरण मरांडी और ग्रामीणों ने फोन पर चोरी की सूचना दी। सुबह 9 बजे शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों और ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचने पर रसोईघर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो मध्यान भोजन बनाने का सारा सामान गायब था। चोरी गए सामान: 2 गैस सिलेंडर, 2 बड़ा गैस चूल्हा, 2 डेग, 1 बड़ी कढ़ाई, 50 पीस थाली, 50 पीस कटोरी, 50 पीस गिलास, 1 छिलनी, 2 डाबू, 1 गमला, बोठी सहित अन्य सामान नहीं था।

प्राचार्या ने मामले को लेकर मसलिया थाना में लिखित आवेदन देने की बात कही है। इस संबंध में मसलिया थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि सूचना मिली है, पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।