ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाघर पर कब्जा को लेकर सिपाही ने महिला को पीटा

घर पर कब्जा को लेकर सिपाही ने महिला को पीटा

रविवार को दुमका शहर के खिजुरिया मुहल्ला में जमीन-घर के विवाद में एक सिपाही ने अपने कुछ लोगों के साथ मिल कर एक महिला की जम पिटाई कर दी। महिला ने दुमका नगर थाना में उक्त सिपाही के विरुद्ध लिखित शिकायत...

घर पर कब्जा को लेकर सिपाही ने महिला को पीटा
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाMon, 21 Jan 2019 02:33 AM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को दुमका शहर के खिजुरिया मुहल्ला में जमीन-घर के विवाद में एक सिपाही ने अपने कुछ लोगों के साथ मिल कर एक महिला की जम पिटाई कर दी। महिला ने दुमका नगर थाना में उक्त सिपाही के विरुद्ध लिखित शिकायत की है। देर शाम तक इस मामले में न प्राथमिकी दर्ज हुई है और न ही कोई कार्रवाई। पुलिस दोनों पक्ष से जमीन और घर के सम्बन्ध में जानकारी मांगी है। मसलिया के छैलापाथर गांव की रहने वाली साहेब परबीन की शादी खिजुरिया में रहने वाले राजू नामक युवक से हुई। महिला दो बच्चों की मां है। पता चला है कि पत्नी साहेब परवीन को जानकारी दिए बिना ही पति ने महेशपुर के रहने वाले और गोड्डा में पदस्थापित सिपाही मिलन शेख को सात लाख रुपया में मकान बेच दिया। तीन दिन पहले साहेब परवीन मायके से घर आई तो घर में दूसरा ताला लगा था। ताला तोड़कर वह बच्चों के साथ रहने लगी। रविवार की सुबह मकान खरीद चुका सिपाही घर आया और अपने लोगों के सहयोग से साहेब परवीन का सारा सामान बाहर फेंक दिया। उस समय साहेब परवीन घर से बाहर थी। सूचना मिलने पर जब वह पहुंची तो सिपाही ने उसकी जमकर पिटायी की। पिटाई से महिला का गाल कट गया है। महिला नगर थाना पहुंच कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। इधर सिपाही मिलन शेख भी अपनी पत्नी के साथ थाना पहुंचा। सिपाही मिलन शेख कहना था कि उसने मकान खरीद लिया है और उस पर उसका पूरा अधिकार है। साहेब परवीन जबरन घर में घुस गई। साहेब परवीन और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हुई। इसमें उसका कोई हाथ नहीं है। वहीं साहेब परवीन का कहना है कि सास के नाम से घर है और जमाबंदी जमीन पर बना है। पति ने उसकी राय लिए बगैर घर बेच दिया और कहीं चला गया। अब वह बच्चों को लेकर कहां जाएगी। उसका कहना है कि एसपीटी एक्ट में जमाबंदी जमीन पर बने घर को बेचने का प्रावधान नहीं है तो कैसे बिक्री हो गई। नगर थाना की पुलिस ने सिपाही मिलन शेख को थाने में बैठा कर रखा है। साहेब परवीन भी थाना में जमी हैं और कार्रवाई की मांग कर रही है। इधर प्रभारी थानेदार सोनू चौधरी का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें