ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाडिग्री कॉलेज के प्राचार्य विधानसभा अध्यक्ष से मिले

डिग्री कॉलेज के प्राचार्य विधानसभा अध्यक्ष से मिले

रानेश्वर। एमजी डिग्री कॉलेज रानेश्वर के प्राचार्य डा. अब्दुल रईस खान एवं नाला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. गुणमय दास शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो से भेंट किया। मौके पर एमजी डिग्री कॉलेज...

डिग्री कॉलेज के प्राचार्य विधानसभा अध्यक्ष से मिले
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSun, 31 May 2020 02:42 AM
ऐप पर पढ़ें

एमजी डिग्री कॉलेज रानेश्वर के प्राचार्य डा. अब्दुल रईस खान एवं नाला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. गुणमय दास शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो से भेंट किया। मौके पर एमजी डिग्री कॉलेज के जंतू विज्ञान विभाग के प्रो. माजिद नदीम अहसन भी मौजूद थे। नाला के मांझलाडीह गांव स्थित उनके आवास में भेंट किया गया।

प्राध्यापकों ने 2019-20 का कॉलेज का वार्षिक अनुदान राशि को शीघ्र रिलीज करने की मांग किया। साथ ही अनुदान राशि के बिना प्राध्यापकों के परिवार के समक्ष उत्पन्न भूखमरी से भी विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया गया। रवीन्द्र नाथ महतो ने प्राध्यापकों की समस्या को गंभीरता से लिया। साथ ही कहा कि आज सचिवालय में अवकाश है। सोमवार को वित्त सचिव से बात कर अनुदान निकासी के लिए उचित निर्देश दिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि अनुदान राशि ट्रैजरी में लंबित पड़ा है, जबकि वित्त विभाग से निर्गत पत्र के आधार पर ही निकासी होती है। वह आदेश अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। लिहाजा अनुदान राशि रिलीज नहीं की गई है। प्रतिनिधिमंडल ने वित्त रहित शिक्षा निति को समाप्त करने की अपील किया। महाविद्यालयों का सरकारीकरण करने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर साकारात्मक पहल करने का आश्वासन प्रध्यापकों को दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें