ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाकिशोरी के साथ छेड़खानी करने पर बाजार को कराया बंद

किशोरी के साथ छेड़खानी करने पर बाजार को कराया बंद

किशोरी के साथ छेड़खानी करने के विरोध में रविवार को स्थानीय लोगों ने आसनबनी बाजार को बंद करा दिया। बाजार बंद करने की खबर मिलने पर थाना प्रभारी संजय...

किशोरी के साथ छेड़खानी करने पर बाजार को कराया बंद
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाMon, 20 Sep 2021 04:12 AM
ऐप पर पढ़ें

रानेश्वर।

किशोरी के साथ छेड़खानी करने के विरोध में रविवार को स्थानीय लोगों ने आसनबनी बाजार को बंद करा दिया। बाजार बंद करने की खबर मिलने पर थाना प्रभारी संजय कुमार दलबल के साथ गांव पहुंचे और नाराज ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सभी दुकानों को खुलवाया। बता दें कि गांव की एक किशोरी को एक अन्य समुदाय के युवक ने छेड़खानी किया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद रानेश्वर की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार भी कर लिया था। इसके बाद भी स्थानीय लोगों में नाराजगी है। वहीं दूसरे समुदाय के लोग भी नाराज हो गए थे,पर पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें