ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकायोजनाओं का लाभ सभी को मिले: मंत्री

योजनाओं का लाभ सभी को मिले: मंत्री

समाज कल्याण मंत्री डा. लुईस मरांडी ने कहा कि सरकार की सभी विकास योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं। योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को अवश्य मिले। कार्यकर्ता संगठित होकर कार्य करें,तभी पार्टी का विकास संभव...

योजनाओं का लाभ सभी को मिले: मंत्री
Center,DhanbadFri, 02 Jun 2017 01:54 AM
ऐप पर पढ़ें

समाज कल्याण मंत्री डा. लुईस मरांडी ने कहा कि सरकार की सभी विकास योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं। योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को अवश्य मिले। कार्यकर्ता संगठित होकर कार्य करें,तभी पार्टी का विकास संभव है। मंत्री डॉ. मरांडी गुरुवार को भाजपा जिला इकाई की ओर से इंडोर स्टेडियम में एक दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय अल्पकालिक विस्तारक कार्यशाला में बोल रही थी। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष निवास मंडल ने की। इस कार्यक्रम के प्रभारी प्रदीप वर्मा ने प्रत्येक पंचायत में एक संयोजक नियुक्त करने का मार्ग दर्शन दिया। साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर विस्तार से अपना विचार का रखा। आज से 15 जून तक प्रत्येक कार्यकत्र्ताओं को जिला अध्यक्ष से लेकर पंचायत, बूथ स्तर तक के कार्यकत्र्ताओं को 15 दिनों का प्रवास कार्यक्रमों में भाग लेने का दिशा-निर्देश दिया गया। प्रभारी रमेश हांसदा ने कार्यकत्र्ताओं को देश के सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के कार्यकत्र्ता होने का एहसास दिलाया। पूर्व अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचार को गांव-घर तक पहुंचाने का उपस्थित कार्यकत्र्ताओं से कहा। प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू ने कहा कि जनजाति गांव के बीच में कार्यकत्र्ताओं के साथ बैठकर सरकार कि उपलब्धि को बताएं। साथ ही जनजाति कार्यकत्र्ताओं को अधिक से अधिक विकास कायार्े से जोड़कर मुख्यमंत्री रघुवर दास के हाथ को मजबूत करें। प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रत्येक दिन वैसे कार्यक्रत्र्ता जो पार्टी के सदस्यता न ले पाए हो,उन्हें सदस्यता दिलाने का काम अपने प्रवास के दौरान करें। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सुनिल सोरेन, सुरेश मुर्मू, कुंदन लाल, सतीश राय, गौरव कांत, रूपलाल राय, दिनेश दत्र्ता, लक्ष्मीनाथ सिंह, सुजाता देवी, पिन्टू साह, गौरीशंकर यादव, परितोष सोरेन, राम नारायण भगत, विश्वजीत सरकार, कालेश्वर मुर्मू, शर्मिला सेरेन, मुन्ना सिंह, गरीब दास, रवि कांत मिश्रा, सीताराम पाठक, रंजीत यादव, गायत्री जायसवाल, ममता साह, अमित रक्षित, मनोज सिंह पहाड़िया, पंकज वर्मा, प्रकाश गंर्घव, म़ृणाल मिश्रा, दिनेश सिंह, बबलु मंडल, अजय गुप्ता, जवाहर मिश्रा, मनोज साह,नयन मंडल सहित काफी संख्या में कार्यकत्र्ता शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें