कोल ब्लॉक के लिए पहुंचे बोरिंग कर्मियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Mar 02, 2026 01:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका के शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में कोल ब्लॉक को लेकर तनाव बढ़ गया है। ग्रामीणों ने रविवार को कोल बोरिंग कर्मियों को बंधक बना लिया था। काफी मान-मनौव्वल के बाद उन्हें छोड़ा गया। ग्रामीणों का कहना है कि वे कोल ब्लॉक के लिए जमीन नहीं देंगे और विरोध जारी रखेंगे।

कोल ब्लॉक के लिए पहुंचे बोरिंग कर्मियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

दुमका, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में कोल ब्लॉक को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। रविवार को कोल ब्लॉक से संबंधित कोल बोरिंग कर्मी जैसे ही बादलपाड़ा पहुंचे,वैसे ही ग्रामीणों ने दोनों कर्मियों को घंटों बंधक बनाए रखा। घटना की जानकारी मिलने पर शिकारीपाड़ा सहित तीन थानों की पुलिस जब बादलपाड़ा पहुंची,पर ग्रामीणों ने पहले ही दोनों कर्मियों को छोड़ दिया था। पता चला कि दोनों कर्मियों के काफी मान-मनौव्वल के बाद ग्रामीणों ने छोड़ा है। बता दें कि विगत दो माह से कॉल ब्लॉक को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और बैठक कर विरोध जताने का काम जारी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ग्रामीणों का कहना है कि कोल ब्लॉक को लेकर कंपनी को 1 इंच भी जमीन नहीं लेने देंगे। बावजूद इसके लगातार पहल की जा रही है। ग्रामीणों ने कोल ब्लॉक प्रभावित गांव के बाहर सूचना बोर्ड लगाकर कोल कम्पनी के प्रवेश पर रोक लगा दिया है। कोल ब्लॉक कम्पनी के कर्मियों को देखने के साथ ही ग्रामीण आक्रोशित हो जाते है और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जाता है। रविवार को भी कम्पनी के दो कर्मी बादलपाड़ा पहुंचे थे। ग्रामीणों की नजर जब दोनों कर्मियों पर पड़ी तो दोनों को घेर लिया गया। ग्रामीणों ने अपने कब्जे में लेकर दिनभर दोनों को बैठाए रखा है। बता दें कि इसके पूर्व कॉल ब्लॉक बोरिंग कार्य में बाधा डालने के मामले में सरायबिंधा, सरसाजोल ,बांकीजोड़, बांसपहाड़ी,डोमनपुर,खड़ीजोल आदि गांव के आठ लोगों को नोटिस भी भेजा गया है। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश और भी बढ़ गया। रविवार को बंधक बनाए दोनों कर्मियों को चार घंटे के बाद छोड़ दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।