ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमका मोहनपुर और हंसडीहा नई रेल लाइन के लिए निकला टेंडर

मोहनपुर और हंसडीहा नई रेल लाइन के लिए निकला टेंडर

देवघर जिला के मोहनपुर और दुमका जिला के हंसडीहा के बीच नई रेल लाइन निर्माण के लिए टेंडर निकल गया है। करीब 19 किमी लंबी इस रेल लाईन का निर्माण पर करीब 65.42 करोड़ रुपए खर्च होना है। 10 सितंबर के बाद...


मोहनपुर और हंसडीहा नई रेल लाइन के लिए निकला टेंडर
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाMon, 30 Jul 2018 01:19 AM
ऐप पर पढ़ें

देवघर जिला के मोहनपुर और दुमका जिला के हंसडीहा के बीच नई रेल लाइन निर्माण के लिए टेंडर निकल गया है। करीब 19 किमी लंबी इस रेल लाईन का निर्माण पर करीब 65.42 करोड़ रुपए खर्च होना है। 10 सितंबर के बाद टेंडर फाइनल होगा। 18 माह के अंदर काम पूरा करने की जानकारी दी गई है। इस रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो जाने से न केवल दुमका और देवघर बल्कि गोड्डा जिला के लोगों को भी फायदा होगा। गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के प्रयास से इस परियोजना को मंजूरी मिली थी। बता दें कि गोड्डा जिला मुख्यालय अभी भी रेल लिंक से जुड़ा नहीं है। इधर मोहनपुर-हंसडीहा रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद हंसडीहा रेलवे का एक बड़ा केंद्र के रुप में विकसित होगा। भागलपुर से दुमका रेल लाइन हंसडीहा हो कर गुजरती है। भविष्य में देवघर से गोड्डा के बीच रेल यातातात शुरु होता है तो हंसडीहा जंक्शन हो सकता है।

गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने मोहनपुर-हंसडीहा रेल लाइन के लिए टेंडर निकाले जाने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि केंद्र सरकार संताल परगना के विकास के प्रति कितनी गंभीर है। उन्होंने कहा कि यह रेल परियोजना इस इलाके की जरुरत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें