प्रशासन एकादश ने रोमांचक मैच में मीडिया एकादश को हराया

Jan 28, 2026 01:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

रामगढ़, प्रतिनिधि।प्रशासन एकादश ने रोमांचक मैच में मीडिया एकादश को हराया प्रशासन एकादश ने रोमांचक मैच में मीडिया एकादश को हराया प्रशासन एकादश ने रोमांच

प्रशासन एकादश ने रोमांचक मैच में मीडिया एकादश को हराया

रामगढ़, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस पर सोमवार को ब्लॉक परिसर में टी 10 क्रिकेट मैच का भव्य आयोजन किया गया। यह मैच प्रशासन एकादश बनाम मीडिया एकादश के बीच खेला गया। मीडिया एकादश के कप्तान द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मीडिया एकादश ने निर्धारित 10 ओवरों में 110 रनों का लक्ष्य दिया। जबाब में विपक्षी टीम प्रशासन एकादश द्वारा आखिरी ओवर के खत्म होने से पूर्व ही मैच का खिताब अपने नाम कर लिया गया। मीडिया एकादश की तरफ से निगार आलम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, वहीं प्रशासन एकादश की तरफ से नवन अहमद ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

अंपायर की भूमिका जोगेंद्र भगत व दीपक अग्रवाल ने निभाई। मैन ऑफ द मैच नौवान अहमद को प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं विजेता तथा उपविजेता टीम को प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र सिंहा के द्वारा आकर्षक चमचमाती हुई ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता टीम के कप्तान आनंद मिश्रा ने कहा कि हमारी टीम के द्वारा काफी अच्छा प्रदर्शन किया गया। हालांकि हमारी टीम हार गई लेकिन सभी खिलाड़ियों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारी टीम और भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। वहीं दूसरी और प्रशासन एकादश के कप्तान थाना प्रभारी मनीष कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष आयोजित मैच में हमारी हार की इस वर्ष आयोजित मैच में भरपाई की गई। उन्होंने कहा कि लगभग 1 वर्ष इंतजार के बाद हमारी टीम जीत हासिल करने में सफलता प्राप्त की। विजेता तथा उपविजेता टीम को बीडीओ रामगढ़ द्वारा आकर्षक चमचमाती हुई ट्रॉफी प्रदान की गई। मौके पर भतुरिया बी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य नवनीत शेखर सहित अन्य मौजूद थे। फोटो संख्या-12-विजेता टीम को ट्रॉफी देते बीडीओ व अन्य

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;