सहारा गांव के पास बोरिंग गाड़ी के एक 27 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
दुमका के सहारा गांव में बोरिंग गाड़ी के 27 वर्षीय कर्मी की संदिग्ध मौत हुई। मृतक कारु पहाड़िया के रूप में पहचाना गया है। दोस्तों के अनुसार, वह बोरिंग के काम के लिए वहां गया था। रात को सोते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

दुमका, प्रतिनिधि। तालझारी थाना क्षेत्र के सहारा गांव के पास बोरिंग गाड़ी के एक 27 वर्षीय कर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। यह घटना सोमवार की देर रात में हुई। मृतक सोनारायठाड़ी गांव के कारु पहाड़िया के रूप में हुई है।
मृतक के साथियों की जानकारी
मंगलवार की सुबह तालझारी थाना की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के साथियों ने बताया कि कारू समेत करीब आधा दर्जन मजदूर देवघर के कुंडा निवासी सुनील यादव की बोरिंग गाड़ी में काम करते थे। करीब सात साल से काम कर रहे थे। सोमवार को तालझारी के सहारा गांव के पास बोरिंग होनी थी।
घटना का विवरण
सोमवार की शाम सभी लोग वाहन समेत गांव पहुंच गए। वहां जाकर पता चला कि मंगलवार की सुबह बोरिंग का काम शुरू होगा। रात करीब 9 बजे सभी लोग खाना खाकर वाहन में ही सो गए। सुबह सभी लोग उठ गए, लेकिन कारू नहीं उठा। उठाने की कोशिश की गई तो देखा कि उसका शरीर ठंडा पड़ चुका था। उसके घर वालों को इसकी जानकारी दी गई।
पुलिस कार्यवाही
सुबह गांव के लोगों से जानकारी मिलने के बाद तालझारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि किस वजह से उसकी मौत हुई है।
परिजनों की मांग
इधर,परिजन वाहन मालिक के घर पर पहुंचकर मुआवजे की मांग कर रहे है। युवक की शादी हो चुकी थी और एक बेटी भी है। उसी के भरोसे परिवार वालों का भरण-पोषण चल रहा था।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


