ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकास्थायीकरण की मांग को लेकर सहायक पुलिस ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध

स्थायीकरण की मांग को लेकर सहायक पुलिस ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध

दुमका। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तीन साल पहले नियुक्त हुए सहायक पुलिस के जवानों ने स्थायीकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट किया। सात सितंबर तक मांग पूरी नहीं हुई तो सभी...

स्थायीकरण की मांग को लेकर सहायक पुलिस ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSat, 05 Sep 2020 04:24 AM
ऐप पर पढ़ें

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तीन साल पहले नियुक्त हुए सहायक पुलिस के जवानों ने स्थायीकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट किया। सात सितंबर तक मांग पूरी नहीं हुई तो सभी सहायक पुलिस अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। सहायक पुलिस ने नकटी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में बैठक के बाद छह सितंबर तक काला बिल्ला लगाकर कार्य करने का निर्णय लिया। मांग पूरी नहीं होने पर सात सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई है।

संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ दुलाई ने कहा कि सरकार ने फरवरी 17 में नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लिए करीब 250 सहायक पुलिस आरक्षी की नियुक्ति की थी। सभी को दस हजार मानदेय मिलता है। सरकार ने आश्वासन दिया था कि तीन साल की सेवा पूरी होने के बाद सभी की झारखंड पुलिस के आरक्षी पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। तीन साल बीत जाने के बाद भी विभाग का रवैया काफी उदासीन है। इसी के विरोध में सभी ने आंदोलन का निर्णय लिया है। कहा कि छह सितंबर तक काला बिल्ला लगाकर विरोध किया जाएगा और उसके अगले दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी सरकार नहीं मानी तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया जाएगा। संघ के पदाधिकारियों ने आंदोलन की जानकारी एसपी समेत मुख्यमंत्री को भी पत्र के माध्यम से दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें