
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एकता मार्च की होगी शुरुआत
पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाने के लिए सरदार एकता मार्च की शुरुआत की घोषणा की। यह अभियान 6 अक्टूबर से शुरू हुआ है, जिसमें युवा सोशल मीडिया प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। यह सरदार पटेल के विचारों को फैलाने का एक माध्यम है।
दुमका, प्रतिनिधि। पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाने के लिए अपने क्षेत्र में सरदार एकता मार्च की शुरुआत की जाएगी। यह जानकारी पूर्व सांसद ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि यह क्षण हम सभी के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है। उस पुरुषार्थ को नमन करने का, जिन्होंने बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का स्वरूप दिया। हम सभी जानते हैं कि सरदार पटेल को लौह पुरुष कहा जाता है, लेकिन उनके व्यक्तित्व की असली शक्ति केवल लौह जैसी दृढ़ इच्छाशक्ति नहीं थी, बल्कि उनका अडिग विश्वास था भारत एक है।

भारत अखंड है और भारत सदा-सर्वदा अखंड रहेगा। यह वही विश्वास है जिसे आज विकसित भारत 2047 के संकल्प के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत 6 अक्टूबर के दिन केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के हाथों द्वारा देशभर में डिजिटल फेज के माध्यम से शुरू किया जा चुका है। 6 अक्टूबर से युवा सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता में हिस्सा लेना शुरू कर चुके है। निबंध लिख रहे हैं और युवा नेता कार्यक्रम जैसे प्रतियोगिता से भारी संख्या में जुड़ रहे हैं। यह केवल प्रतियोगिताएं नहीं है, बल्कि यह सरदार पटेल के विचारों को हर दिल तक पहुंचाने का एक साधन बन रहा है। इस अभियान के तहत सभी पंजीकरण, प्रतियोगिताएं और डिजिटल गतिविधियां हमारे क्षेत्र के साथ-साथ देशभर में मेरा भारत पोर्टल के माध्यम से होंगे, जो युवाओं को सक्रिय भागीदारी के लिए एक ही मंच उपलब्ध कराएगा। इस मौके पर जरमुंडी के विधायक देवेंद्र कुंवर, भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव कांत, रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के संयोजक रूपेश कुमार मण्डल, सह संयोजक सोनी हेंब्रम आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


