30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
गोपीकांदर में 30 वर्षीय प्रदीप साह ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या कर ली। पत्नी से झगड़े और शराब के सेवन के बाद उन्होंने रस्सी के सहारे फांसी लगाई। परिजनों ने दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसियों की मदद से छत से लटकता पाया। उनके अंतिम संस्कार का आयोजन नदी के किनारे किया गया। गांव में शोक का माहौल है।

गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड कार्यालय के सामने 30 वर्षीय युवक प्रदीप साह ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने ही निजी आवास में मंगलवार को आधी रात रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जब प्रदीप ने बुधवार की सुबह पांच बजे तक अपने घर का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने काफी प्रयास के बाद दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन खोल नहीं पाया। आस-पड़ोस के लोगों को बुलाकर छत का खपरैल को हटाकर देखा तो फांसी लगा हुआ पाया। परिजनों ने बताया कि प्रदीप दुमका के होटल में रसोईया का काम किया करता था।
रविवार को छुट्टी लेकर अपना घर गोपीकांदर आया हुआ था। प्रदीप अपने पत्नी से रविवार को झगड़ा किया और सोमवार सुबह से ही दारू पीना शुरू कर दिया। दारू का सेवन ज्यादा हो जाने से मंगलवार रात को फांसी लगाकर अपना जीवन लीला समाप्त कर लिया। घर के सदस्यों ने प्रदीप को गोपीकांदर तिरुपतिया नदी घंटी धारा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


