जागरूकता शिविर में सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

जागरूकता शिविर में सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संक्षेप:

दुमका, प्रतिनिधि। जागरूकता शिविर में सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी जागरूकता शिविर में सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी जागरूकता शिविर में सरकारी योजन

Nov 05, 2025 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका, प्रतिनिधि। जिला उद्योग केंद्र, दुमका के सभागार कक्ष में मंगलवार को उद्यमिता पंजीकरण सह जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य जिले के नवोदित एवं मौजूदा उद्यमियों को औपचारिक रूप से एमएसएमई इकाइयों के रूप में पंजीकृत करना, पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाना एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उन्हें लाभान्वित करना था। शिविर में भाग लेने वाले उद्यमियों को ऑनलाइन उद्यम पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी दी गई। शिविर के दौरान कुल 11 उद्यमियों ने ऑन स्पॉट पंजीकरण कराया, जो कि जिले में औपचारिक एमएसएमई इकाइयों की संख्या बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र दुमका दास कुमार एक्का ने प्रतिभागियों को कहा कि एमएसएमई क्षेत्र देश के आर्थिक विकास में अहम् योगदान निभाते है। उनके द्वारा बताया गया कि डीआईसी एमएसएमई के लिए वन-स्टॉप-शॉप के रूप में कार्य करते हैं, जो उन्हें प्रभावी ढंग से स्थापित होने, बढ़ने और प्रतिस्पर्धा करने के लिए आवश्यक संसाधन, मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान करते हैं। इस अवसर पर ईओडीबी मैनेजर जिला उद्योग केंद्र दुमका मनोज कुमार प्रमाणिक ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिले में एमएसएमई के विकास कि संभावनाओं के बारे में तथा उद्यम निबंधन कि प्रक्रिया एवं इसके लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उनके द्वारा कहा गया कि इस प्रकार के जागरूकता शिविरों के माध्यम से न केवल पंजीकरण को बढ़ावा मिलता है, बल्कि दुमका जिले में स्वरोजगार और उद्यमिता को भी बल मिलता है। फोटो-4दुमका-222, कैप्सन- मंगलवार को दुमका में एमएसएमई इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए आयेाजित जागरूकता शिविर में शामिल लोग