एमजी डिग्री कॉलेज एनएसएस के विशेष शिविर का हुआ समापन

Feb 22, 2026 05:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

रानेश्वर के एमजी डिग्री कॉलेज में एनएसएस यूनिट 2 द्वारा आयोजित विशेष शिविर का समापन रविवार को हुआ। यह शिविर 7 दिनों तक चला, जिसमें विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। मुख्य अतिथि डॉ. धनंजय मिश्रा ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के महत्व के बारे में जानकारी दी और उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए।

एमजी डिग्री कॉलेज एनएसएस के विशेष शिविर का हुआ समापन

रानेश्वर। एमजी डिग्री कॉलेज रानेश्वर परिसर में एनएसएस यूनिट 2 के द्वारा आयोजित विशेष शिविर रविवार को सम्पन्न जो गया। आयोजित कैंप 7 दिनों तक जारी था। और प्रयेक दिन विभिन्न विषय पर स्वयंसेवक का कार्यक्रम संचालित हुई। यूनिट 2 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर स्वर्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में कैंप का आयोजन किया गया था। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना सिदो मुर्मू विश्वविद्यालय ,दुमका के समन्वयक डॉक्टर धनंजय मिश्रा उपस्थित रहे। उनके साथ जिला नोडल पदाधिकारी डॉ रूपम कुमारी भी मौजूद थे। इस विशेष शिविर समापन समारोह के अध्यक्षता प्राचार्य नव कुमार पाल ने किया। समन्वयक ने स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को एनएसएस के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया।

कहा कि सच्चे हृदय से स्वयं अपनी इच्छा से राष्ट्रीय सेवा योजना में अपना योगदान करने का आह्वान किया। समन्वयक डॉ मिश्रा ने राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट 2 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर स्वर्ण कुमार सिंह , प्राचार्य श्री नवकुमार पाल सहित सभी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को इस कैंप के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दिया। साथ ही बेहतर आयोजन को लेकर काफी सराहना किया। उपस्थित नोडल पदाधिकारी डॉक्टर रूपम कुमारी ने भी स्वयंसेवकों को अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। समन्वयक डॉ मिश्रा ने उपस्थित स्वयंसेवकों को अपने हाथों प्रमाण पत्र दिया। इसके पश्चात राष्ट्रीय गान के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना झंडा का अवरोहण किया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट 2 के सभी स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाएं मौजूद थे। -- फोटो-22दुमका-205, कैप्सन-रविवार को एनएसएस के विशेष शिविर में प्रमाण पत्र के साथ स्वयंसेवक

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।