पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Apr 08, 2026 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

काठीकुंड, प्रतिनिधि। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजनपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम का हुआ आयोज

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

काठीकुंड, प्रतिनिधि। भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिजीत सुमन की अध्यक्षता में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला से प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में शिकारीपाड़ा विधानसभा के सक्रिय युवा भाजपा नेता संतोष सोरेन, प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री मनोज कुमार पांडेय, प्राभारी जिला मंत्री भाजपा नेत्री सोनी हेमब्रम उपस्थित हुए। मौके पर भाजपा नेता संतोष सोरेन ने भाजपा पार्टी की स्थापना और उनकी सभी संघर्ष को उपस्थित कार्यकर्ताओं को समझाए। दूसरी ओर सोनी हेंब्रम ने बताए कि आज वर्तमान समय में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।

सभी पार्टी के विचारधाराओं से प्रभावित होकर इस पार्टी को शसक्त बनाने और देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जुड़ रहे हैं। उपस्थित महामंत्री पाण्डेय ने बूथ शसक्तीकरण और मन की बात को लेकर समझाया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बिनोद मंडल, शशिकांत साह, सैमुएल मुर्मू, राजकिशोर भगत, गणेश राय, रामविलास ठाकुर, संजय भंडारी, मुनिलाल भंडारी, देवकांत राय, मितन राय, नरेश ठाकुर, जगत नारायण राय, दुलाल, आलफेंस सोरेन, डीजन मोदी, अमर दास, लालमोहन राय, गुरुचरण देहरी, मयूरध्वज मंडल, विज्ञान हेंब्रम, रंजीत राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।फोटो-7दुमका-212, कैप्सन-मंगलवार को काठीकुंड में भाजपा द्वारा आयेाजित कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्त्ता

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।