शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद व सामाजिक सेवा जरूरी : डॉ लुईस मरांडी

Dec 20, 2025 12:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

-संत तेरेसा बालिका उच्च विद्यालय दुमका में आयोजित कार्यक्रम को विधायक डॉ लुईस मरांडी कर रहीं थी संबोधित शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद व सामाजिक सेवा जरूरी

शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद व सामाजिक सेवा जरूरी : डॉ लुईस मरांडी

दुमका, प्रतिनिधि।संत तेरेसा बालिका उच्च विद्यालय दुमका में शुक्रवार को विद्यालय की छात्राओं द्वारा निर्धन छात्र कोष में जमा पैसे से मध्य विद्यालय झीकटी की छात्राओं के बीच खेलकूद का आयोजन किया गया। मौके पर सभी छात्र-छात्राओं के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ लुईस मरांडी उपस्थित थी। विधायक डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सामाजिक सेवा भी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि वे अपनी शिक्षा और खेलकूद के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं। विधायक डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि गरीब और निर्धन छात्रों की मदद करना हमारा कर्तव्य है और संत तेरेसा बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने इस दिशा में एक अच्छा कदम उठाया है।

उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को उनके इस प्रयास के लिए बधाई दी और कहा कि वे आगे भी इस तरह के कार्य करते रहें। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की छात्राओं द्वारा किया गया था और इसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जानकारी के मुताबिक संत तेरेसा बालिका उच्च विद्यालय दुमका की ओर से हर साल इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। विद्यालय के बाहर के गरीब बच्चों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण भी हर साल किया जाता है। इधर सभी ने इस तरह के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा है कि ऐसे आयोजन से जरूरतमंदों को मदद तो मिलती ही है। बाकी लोगों के भी प्रेरणादायक होती है। इसके साथ ही स्कूल में पढ़ रही बच्चियों के बीच बचपन से ही सेवा की भावना भी आती है। मंच संचालन विद्यालय के सहायक शिक्षक बादल मय झा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर मेरी तेरेसा भेंगरा, वंदना श्रीवास्तव, प्रभा तिर्की, आभा कुजूर, एमी सुसना मरांडी, अन्ना लकड़ा, जय प्रकाश महतो, विक्टोरिया हांसदा, ज्योत्सना, जोसलिन हांसदा, सुनीता मुर्मू, मथियास हांसदा, मारकुस हांसदा आदि उपस्थित थे। फोटो संख्या-40-बच्चों को पुरस्कृत करती जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।