ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाएसकेएमयू हिन्दी विभाग के छात्रों ने किया शांति निकेतन का शैक्षणिक भ्रमण

एसकेएमयू हिन्दी विभाग के छात्रों ने किया शांति निकेतन का शैक्षणिक भ्रमण

सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के सेमस्टर 6 के छात्र छात्राओं को शुक्रवार को पश्चिम बंगाल बीरभूम जिले के बोलपुर स्थित शांति निकेतन का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस...

एसकेएमयू हिन्दी विभाग के छात्रों ने किया शांति निकेतन का शैक्षणिक भ्रमण
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSat, 29 Feb 2020 01:08 AM
ऐप पर पढ़ें

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के सेमस्टर 6 के छात्र छात्राओं को शुक्रवार को पश्चिम बंगाल बीरभूम जिले के बोलपुर स्थित शांति निकेतन का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण का नेतत्व सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक प्रो दिव्य पूजा कर रहीं थीं। उन्होंने बताया कि बच्चों के परिभ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उनके अंदर विरासत एवं ऐतिहासिक पुरातत्वों की जानकारी देना है। ज्योति कुमारी, अंजना कुमारी, लाखिंदर, सन्नी, रतन सहित कई छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया।

क्विज में इतिहास विभाग को मिला प्रथम पुरस्कार

दुमका। भारतीय संविधान के प्रावधानों और संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के विचारों के प्रति जागरुकता के लिए एसकेएमयू के इतिहास विभाग में गुरुवार क्विज का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को इतिहास विभाग के प्रदीप दास, अरविंद भंडारी एवं जागेश्वर मुर्मू की टीम को विभागाध्यक्ष प्रो अमिता कुमारी के द्वारा विभाग के छात्रों को सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर विश्वविद्यालय के अंग्रजी विभाग के शुक्ला,बनानी और वीरेन्द्र की टीम रही। तृतीय स्थान पर भूगोल विभाग की कौसिन,धर्मेन्द्र और रमेश की टीम रही। इस अवसर पर इतिहास विभाग के डॉ कमल शिवकांत हरि, स्नेहलता मुर्मू मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें