ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमका24 घंटे के अंदर काम पर लौटें हड़ताली आंगनबाड़ी कर्मी

24 घंटे के अंदर काम पर लौटें हड़ताली आंगनबाड़ी कर्मी

उपायुक्त राजेश्वरी बी के निर्देश पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती ने पत्र जारी कर सभी हड़ताली आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को 24 घंटे के अंदर अपने कार्य पर लौटना को कहा...

24 घंटे के अंदर काम पर लौटें हड़ताली आंगनबाड़ी कर्मी
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSat, 21 Sep 2019 01:49 AM
ऐप पर पढ़ें

उपायुक्त राजेश्वरी बी के निर्देश पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती ने पत्र जारी कर सभी हड़ताली आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को 24 घंटे के अंदर अपने कार्य पर लौटना को कहा है। यदि हड़ताल पर गयी सेविका एवं सहायिकाएं 24 घंटे के अंदर अपने कार्य पर नहीं लौटती हैं तो उन्हें चयन मुक्त करते हुए उनके स्थान पर नियमानुसार अन्य सेविका एवं सहायिका के चयन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।

बता दें कि सरकार ने राज्य भर के हड़ताल पर गई आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को काम पर लौटने का निर्देश दिया है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि सेविका एवं सहायिकाओं के प्रतिनिधिमंडल द्वारा समर्पित मांगों पर सरकार के स्तर से आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी केन्द्रों की सेविका एवं सहायिकाओं द्वारा बिना कारण हड़ताल जारी रखी गई है। इससे आंगनबाड़ी केन्द्रों के कार्य प्रभावित हो रहे है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें