दुमका पोस्टमार्टम हाउस से प्लंबर ने चोरी किया स्ट्रेचर

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका के पोस्टमार्टम हाउस में एक स्ट्रेचर चोरी हो गया, जिसे अस्पताल के प्लंबर ने नशे की हालत में चुराया। पोस्टमार्टम करने वाले मनोज को इसकी जानकारी मिलने पर अस्पताल प्रबंधन ने छानबीन की और चोर को पकड़ लिया। प्लंबर ने स्ट्रेचर वापस कर दिया और मामले को रफा-दफा कर दिया गया।

दुमका पोस्टमार्टम हाउस से प्लंबर ने चोरी किया स्ट्रेचर

दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के पोस्टमार्टम हाउस में शव रखने के लिए कैबिनेट में लगे एक स्ट्रेचर मंगलवार की देर शाम चोरी हो गयी। मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम करने वाले मनोज को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने अस्पताल प्रबंधन को दी। बाद में पता चला कि स्ट्रेचर चुराने वाला कोई और नहीं बल्कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में काम करने वाला प्लंबर है। प्रबंधन ने स्ट्रेचर वापस लेकर मामले को रफा दफा कर दिया। सुबह मनोज राम जब पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो उसने दो खिड़की का शीशा टूटा देखा। चोरी की शंका से जब छानबीन की तो पता चला कि शव रखने के लिए रखा एक स्ट्रेचर गायब है।

अस्पताल प्रबंधन को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। प्रबंधन ने जब मामले की छानबीन की तो पता चला कि चोरी में अस्पताल में प्लंबर का काम करने वाले विश्वा का हाथ है। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने स्वीकर किया कि नशे की हालत में उससे यह गलत काम हो गया है। उसने स्ट्रेचर वापस कर अस्पताल प्रबंधन से मांगी। प्रबंधन ने उसे माफ कर मामले को रफा दफा कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।