Dumka News: युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है खेल : विधायक

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

Dumka News: -पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय हंसडीहा में बुधवार को तीन दिवसीय प्री-सुब्रोतो कप राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ युवाओं के व्यक्तित्व विक

Dumka News: युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है खेल : विधायक

Dumka News: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय हंसडीहा में बुधवार को तीन दिवसीय प्री-सुब्रोतो कप राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने ध्वजारोहण कर किया। मौके पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में देशभर के नवोदय विद्यालयों के अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना, पुणे एवं शिलांग संभागों की टीमें भाग ले रही हैं। समारोह में नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग के सहायक आयुक्त एच. एन. पांडेय, सर्किल इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद, मुखिया आशा हेम्ब्रम सहित विभिन्न नवोदय विद्यालयों के प्राचार्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। विभिन्न संभागों के टीम कप्तानों ने संयुक्त रूप से खेल मशाल प्रज्ज्वलित कर मैदान का चक्कर लगाया तथा सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की शपथ ली।वहीं सहायक आयुक्त एच. एन. पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी जेएनवी हंसडीहा को मिलना पूरे पटना संभाग के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रतियोगिता का संचालन पूरी व्यवस्था एवं अनुशासन के साथ किया जाएगा। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कमल नयन पांडेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्री-सुब्रोतो कप विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। उद्घाटन समारोह के बाद प्रतियोगिता के मुकाबले शुरू हो गए। आगामी तीन दिनों तक विभिन्न संभागों की टीमें अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsDumka News: युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है खेल : विधायक