
विद्यार्थियों के आधार अपडेट के लिए विशेष कैंप आयोजित
संक्षेप: दुमका के सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों के आधार अपडेट हेतु एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में छात्रों के आधार विवरण का अद्यतन किया गया। सुश्री सुष्मिता चौधरी ने इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया। विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना की और छात्रों को आवश्यक दस्तावेजों के अपडेट के लिए जागरूक किया।
दुमका, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा पदाधिकारी, दुमका के निर्देशानुसार सिदो कान्हू उच्च विद्यालय, दुमका में शनिवार को विद्यार्थियों के आधार अपडेट हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के आधार विवरणों का अद्यतन कार्य किया गया। इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सुश्री सुष्मिता चौधरी का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों के आधार अपडेट का कार्य तत्परता और सावधानीपूर्वक पूरा किया। विद्यालय परिवार द्वारा इस पहल की सराहना की गई और विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के अपडेट हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सहयोग प्रदान किया।

इस मौके पर विद्यालय के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी निर्देशिका सुनीता मुखर्जी, प्राचार्य इंद्रजीत प्रसाद भगत, परीक्षा नियंत्रक अभय आनंद एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




