ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाएसपी कॉलेज का रहा है गौरवपूर्ण इतिहास: प्राचार्य

एसपी कॉलेज का रहा है गौरवपूर्ण इतिहास: प्राचार्य

संताल परगना कॉलेज का 66 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम मना की अध्यक्षता में मनाया गया। कॉलेज के संस्थापक लाल बाबा हेम्ब्रम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ कार्यक्रम शुरु किया। इस अवसर...

एसपी कॉलेज का रहा है गौरवपूर्ण इतिहास: प्राचार्य
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाThu, 03 Sep 2020 03:54 AM
ऐप पर पढ़ें

संताल परगना कॉलेज का 66 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मनाया गया। कॉलेज के संस्थापक लाल बाबा हेम्ब्रम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ कार्यक्रम शुरू किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ सिन्हा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि 2 सितम्बर 1954 में स्थापित एसपी कॉलेज का इतिहास काफी गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। मैं स्वयं भी इसी कॉलेज का छात्र रहा हूं। डॉ सिन्हा ने कॉलेज के 66 वर्षों के विकास की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज न केवल संताल परगना क्षेत्र के लोगों के लिए बल्कि पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए भी अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक के कारणों से आकर्षण का केन्द्र रहा है। आज इस कॉलेज में सामान्य शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा तथा शिक्षा संकाय बीसीए, बीबीए, लॉ एवं स्नातकोत्तर तक की शिक्षा दिलाई जा रही है। इस अवसर अनेक वक्ताओं ने भी कॉलेज के विकास पर प्रकाश पर डाला। मौके पर डॉ खिरोधर प्रसाद यादव,डॉ सुधांशु शेखर, डॉ एसटी खान, डॉ शंभु कुमार सिंह, डॉ संजीव कुमार, डॉ राजीव रंजन, डॉ धनंजय कुमार मिश्र, डॉ विनोद कुमार शर्मा, डॉ कलानंद ठाकुर, डॉ यदुवंश यादव सहित कई शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित हुए। बता दें कि कोविड के कारण स्थापना दिवस समारोह को काफी सादगी के साथ मनाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें