वर्तमान युग में शैक्षणिक संस्थानों को आधुनिक बनाने की आवश्यकता : रबींद्रनाथ महतो
-एसपी कॉलेज दुमका के 71वां स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने किया संबोधित वर्तमान युग में शैक्ष

दुमका, प्रतिनिधि। वर्तमान युग में शैक्षणिक संस्थानों को आधुनिक बनाने की आवश्यकता है। एसपी कॉलेज में कई ऐसे विषय हैं जिनमें अध्ययन करने के लिए अभिभावक अपने बच्चों को बाहर भेजते हैं। ऐसे में कॉलेज को आधुनिक प्रक्रिया और विषयों के साथ सजाने की आवश्यकता है। ताकि यहां के बच्चे को जो चाहिए वह इसी कॉलेज से पूरा हो सके। उपरोक्त बातें मंगलवार को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने एसपी कॉलेज दुमका में आयोजित कॉलेज के 71वां स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किए थे। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि उनके समय कॉलेज का अनुशासन और माहौल बहुत अच्छा था।
उन्होंने कहा कि एसपी कॉलेज न केवल संताल परगना क्षेत्र में बल्कि बिहार, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल जैसे पड़ोसी राज्यों में भी छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र था। एसपी कॉलेज के छात्र देश के विभिन्न कोनों में अपने कर्तव्य को निष्ठा के साथ निभा रहे हैं। कॉलेज के संस्थापक लाल बाबा हेंब्रम ने शिक्षा का महत्व समझाया और हमें इस हथियार का इस्तेमाल करके अपने क्षेत्र और देश के लिए योगदान देने की आवश्यकता है। कहा कि आज के युग में शिक्षा से बड़ा कोई हथियार नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमें शिक्षा का उपयोग करके अपने क्षेत्र और देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। लाल बाबा के प्रयासों और दूरदर्शिता के कारण ही एसपी कॉलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनके द्वारा स्थापित इस संस्थान ने न केवल शिक्षा के द्वार खोले, बल्कि छात्रों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ केपी यादव ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राजीव रंजन शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक दुमका शैलेंद्र कुमार सिन्हा, महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी, जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी एवं पोडैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव, स्व. लाल हेंब्रम बाबा के पुत्रवधू सुखी सोरेन मौजूद रही। कार्यक्रम में सर्वप्रथम एसपी कॉलेज के संस्थापक स्व. लाल हेंब्रम बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। इसके बाद छात्रों एवं कार्यक्रम में आए विभिन्न अतिथियों के द्वारा सिदो कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में आए अतिथियों को पौधा एवं एसपी कॉलेज के संस्थापक स्व. लाल हेंब्रम बाबा के तैलीय चित्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं समारोह में मुख्य अतिथि के द्वारा स्मारिका पुस्तक का विमोचन किया गया। समारोह में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें देशभक्ति, अलग-अलग राज्य के वेशभूषा को प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण में एसपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ केपी यादव ने दिया। फोटो संख्या-06-छात्र-छात्राओं को संबोधित करते विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो फोटो संख्या-09-कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन करते विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो व अन्य फोटो संख्या-10-कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं एसपी कॉलेज उनकी पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है : डॉ लुईस जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि एसपी कॉलेज उनकी पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस कॉलेज ने समाज को कई प्रतिभाशाली व्यक्तियों का योगदान दिया है। कहा कि इस कॉलेज ने डॉक्टर, प्रोफेसर, एडवोकेट और इंजीनियर जैसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों को तैयार किया है। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। डॉ मरांडी ने कहा कि एसपी कॉलेज की जिम्मेदारी अभी भी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कई छात्र उच्च शिक्षा के लिए अन्य राज्यों में जाते हैं, लेकिन अगर हमारे क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध हों तो छात्र यहीं रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। इससे न केवल छात्रों को लाभ होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी योगदान मिलेगा। फोटो संख्या-07-संबोधित करती विधायक डॉ लुईस मरांडी कॉलेज के कई पूर्व छात्र आज उच्च पदों पर कार्यरत हैं : प्रो. स्टीफन महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा अगर हमारे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं, तो इससे न केवल छात्रों को लाभ होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। कॉलेज के कई पूर्व छात्र आज बड़े कॉर्पोरेट कंपनियों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं और अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्तमान में भी यहां पढ़ रहे छात्र कॉलेज के मान को और बढ़ाने का काम करें। फोटो संख्या-07-संबोधित करते विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी एसपी कॉलेज का वातावरण समय के साथ नहीं बदला है : प्रदीप यादव पोडैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव ने कहा वे इस कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्र रहे हैं और उन्होंने कॉलेज के वातावरण की प्रशंसा की। प्रदीप यादव ने कहा कि एसपी कॉलेज का वातावरण समय के साथ नहीं बदला है। उन्होंने कहा कि जब वे छात्र थे तब भी कॉलेज का वातावरण अच्छा था और आज भी यह वातावरण बना हुआ है। यह स्थिरता और सुसंगतता कॉलेज की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। एसपी कॉलेज के छात्रों ने नेतृत्व और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




