ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाराज्य को वापस पटरी पर लाकर सोना झारखंड का सपना पूरा करेंगे: मुख्यमंत्री

राज्य को वापस पटरी पर लाकर सोना झारखंड का सपना पूरा करेंगे: मुख्यमंत्री

दुमका। दुमका में ‘आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए...

दुमका। दुमका में ‘आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए...
1/ 3दुमका। दुमका में ‘आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए...
दुमका। दुमका में ‘आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए...
2/ 3दुमका। दुमका में ‘आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए...
दुमका। दुमका में ‘आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए...
3/ 3दुमका। दुमका में ‘आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए...
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाThu, 09 Dec 2021 04:01 AM
ऐप पर पढ़ें

दुमका। दुमका में ‘आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 20 वर्षों के दौरान हमारी पूर्व की सरकारों ने राज्य को गर्त में धकेल दिया। अपने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने कर्ज को आय का स्रोत बना कर पैसे को बर्बाद कर दिया। घाव को भरने में थोड़ा वक्त जरुर लगेगा पर निश्चित रुप से हम राज्य को वापस पटरी पर लाएंगे और तेजी से दौड़ लगाएंगे। गुरुजी के सोना झारखंड के सपना को सकार करने की दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उम्मीदों और जरूरतों के हिसाब से हम इस कार्य योजना के साथ चल रहे हैं कि झारखंड बहुत जल्द देश के अग्रणी राज्यों में होगा। हम एक ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं जहां किसी के सामने रोजी रोटी का संकट नहीं होगा। राज्य में हर चेहरे पर मुस्कान होगा।

2024 से पहले मसलिया-नाला के लिए बड़ी सिंचाई परियोजना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 2024 से पहले मसलिया और नाला के लिए बड़ी सिंचाई परियोजना शुरू की जाएगी। पांच साल में यह सिंचाई परियोजना चालू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य की 80 प्रतिशत आबादी ग्रामीण परिवेश से आती है। ऐसे में जब गांव मजबूत होंगे, तभी प्रखंड, जिला और राज्य सशक्त बनेगा। राज्य के सभी लोग मान सम्मान के साथ रहें। सरकार ने ग्रीन राशन कार्ड लाभुक को देने का कार्य किया है। यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के माध्यम से सभी को पेंशन देने का कार्य किया जा रहा है।

पहले योजनाएं कागज पर ही रह जाती थी

आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भगौलिक दृष्टिकोण थोड़ा अलग है। इस कारण कई लोगों को प्रखंड मुख्यालय,जिला मुख्यालय आने के लिए सोचना पड़ता है। अगर लोग आ जाते हैं और उनका काम नहीं बनाता है तो वह व्यक्ति योजना का लाभ लेने के बारे में सोचना ही छोड़ देता है। यही वजह है कि योजनायें कागज पर ही रह जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसलिए सरकार ने पंचायत स्तर पर आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया है।

कोरोना काल में भी किसी को भूख से नहीं मरने दिया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि खनिज सम्पदा होने के बावजूद झारखंड में लोग गरीब हैं। उन्होंने अपनी सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व की सरकार में हाथ में राशन कार्ड रहते लोगों की भूख से मौत हो रही थी। जबकि हमने कोरोना काल में भी किसी को भूख से नहीं मरने दिया। गरीब आदिवासियों महिलाओं बुजुर्गों अल्पसंख्यकों और पिछड़ा वर्ग समेत समाज के सभी जरूरतमंद लोगों की खातिर योजनाएं बनाई जा रही हैं।

महिला समूह के उत्पादों को सरकार खरीदेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला मंडलों के द्वारा जो उत्पाद बनाए जा रहे हैं, उसके प्रमोशन और बाजार के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। इसके तहत पलाश ब्रांड को व्यवसायिक रूप दिया जा रहा है ,जिसमें उनके तमाम उत्पादों को सरकार खरीदने का काम कर रही है । इससे महिलाएं सशक्त और स्वावलंबी बनेंगी।

--

11 अरब 27 करोड़ की परिसम्पत्तियों और1423 नियुक्ति पत्र का हुआ वितरण

मुख्यमंत्री ने 28 लाख 45 हजार 759 लाभुकों के बीच 11 अरब 27 करोड़ 52 लाख 91 हज़ार 884 रुपए की परिसंपत्तियां बांटी

◆ कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में संताल परगना के 1423 नवचयनित कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र

दुमका। वरीय संवाददाता

बुधवार को दुमका पुलिस लाइन में ‘आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित संताल परगना प्रमंडल स्तरीय मेगा परिसंपत्ति वितरण शिविर में मुख्यमंत्री ने 28 लाख 45 हजार 759 लाभुकों के बीच 11 अरब 27 करोड़ 52 लाख 91 हज़ार 884 रुपए की परिसंपत्तियां बांटी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में संताल परगना के 1423 नवचयनित कर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र भी बांटी गई। कार्यक्रम में कई विभागों के अलग)अलग जिलों से विकास कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए लगे स्टॉल में लोगों की अच्छी भीड़ रही। कार्यक्रम को ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम,कृषि मंत्री बादल और श्रम एवं नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ ही प्रो.स्टीफन मरांडी,बसंत सोरेन,नलिन सोरेन और प्रदीप यादव(सभी विधायक) ने भी संबोधित किया। संताल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त चंद्रमोहन प्रसाद कश्यप ने स्वागत भाषण किया जबकि दुमका के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर जिप अध्यक्ष जॉयस बेसरा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का,ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनीष रंजन और शिक्षा सचिव राजेश शर्मा सहित संताल परगना के डीआईजी और सभी जिलों के डीसी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

--

किस जिले के कितने लाभुकों के बीच बंटी कितनी की परिसम्पत्ति

जिला लाभुक वितरित परिसम्पत्ति(लगभग)

दुमका: 324998 301.86 करोड़

पाकुड़ : 283178 177.50 करोड़

गोड्डा: 954242 182.94 करोड़

साहिबगंज: 337039 171.28 करोड़

देवघर: 922650 168.87 करोड़

जामताड़ा: 23652 125.04 करोड़

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें