ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाहादसे में ससुर की मौत, दामाद घायल

हादसे में ससुर की मौत, दामाद घायल

देवघर-हंसडीहा मुख्य मार्ग स्थित दिग्धी गांव के निकट बीती रात करीब 10 बजे ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश यादव (47) के रूप में हुई जो सरैयाहाट थाना के...

हादसे में ससुर की मौत, दामाद घायल
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSat, 08 Jul 2017 01:53 AM
ऐप पर पढ़ें

देवघर-हंसडीहा मुख्य मार्ग स्थित दिग्धी गांव के निकट बीती रात करीब 10 बजे ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश यादव (47) के रूप में हुई जो सरैयाहाट थाना के भक्तियाडीह गांव के रहने वाले थे। जबकि ऑटो पर सवार 25 वर्षीय पिंटू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वे देवघर जिले के मोहनपुर का रहने वाले हैं। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया। डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। बताया गया कि दोनों रिश्ते में ससुर दामाद लगते हैं। दोनों ऑटो पर सवार होकर मोहनपुर से सरैयाहाट आ रहे थे। तेजी एवं लापरवाही से वाहन चलाने की वजह से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें