Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsSohray Festival Celebrated with Joyous Traditional Dance and International Guests
हर्षोल्लास व पारंपरिक नाच गाना के साथ मनाया सोहराय पर्व

हर्षोल्लास व पारंपरिक नाच गाना के साथ मनाया सोहराय पर्व

संक्षेप:

सोहराय नृत्य में शामिल हुए नॉर्वे से आए विदेशी मेहमान,विदेशी मेहमानों ने भी आदिवासी परिधान पहनकर किए नृत्यसंताल समाज की सभ्यता और संस्कृति से परिचित क

Jan 12, 2026 12:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

हर्षोल्लास व पारंपरिक नाच गाना के साथ मनाया सोहराय पर्व सोहराय नृत्य में शामिल हुए नॉर्वे से आए विदेशी मेहमान,विदेशी मेहमानों ने भी आदिवासी परिधान पहनकर किए नृत्य संताल समाज की सभ्यता व संस्कृति से परिचित कराने के उद्देश्य से विदेशी मेहमानों को किया गया था आमंत्रित दुमका। प्रतिनिधि दुमका के एलआईसी कॉलोनी स्थित सारजोम बेड़ा क्लब की ओर से रविवार को सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जामा विधायक डा. लुईस मरांडी शामिल हुई। समारोह उस समय और भी खास बन गयी, जब नॉर्वे से दुमका भ्रमण पर आए विदेशी मेहमान भी सोहराय के रंग में रंग गए।

अतिथियों की उपस्थिति में बड़े हर्षोल्लास एवं पारंपरिक नाच गाना के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजकों द्वारा संताल समाज की सभ्यता और संस्कृति से परिचित कराने के उद्देश्य से विदेशी मेहमानों को समारोह में आमंत्रित किया गया था। मांदर की थाप और पारंपरिक नृत्य को देखकर वे स्वयं को रोक नहीं पाए और संताली परिधान धारण कर विधायक डॉ. लुईस मरांडी के साथ कदमताल करते नजर आए। विदेशी मेहमानों ने संताल समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की जमकर सराहना की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब संरक्षक मार्टिन किस्कू, अध्यक्ष ब्रह्मदेव, उपाध्यक्ष पीटर बाप्पी सोरेन, सचिव राजेश सोरेन, कोषाध्यक्ष अमर हेम्ब्रम, ग्लैडसन सोरेन, मीडिया प्रभारी जुनस मरांडी साथ इसी कड़ी में छूटुन, पप्पू, सन्नी, बीरेंद्र, राकेश, विकास, संजीत, ताबू, मामा, राजू, विष्णु, रवि,फूलचंद, सितकुमार, ज्योतिष आदि सभी सदस्यों ने भाग लिया। -- फोटो-11दुमका-215,216,217,218, कैप्सन- रविवार को सारजोम बेड़ा क्लब द्वारा आयोजित सोहराय नृत्य में शामिल नॉर्वे से विदेशी मेहमान व अन्य आदिवासी समुदाय के लोग

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;