एसपी महिला कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया सोहराय पर्व
दुमका, प्रतिनिधि।एसपी महिला कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया सोहराय पर्वएसपी महिला कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया सोहराय पर्वएसपी महिला कॉलेज में धूमधाम स
दुमका, प्रतिनिधि। एसपी महिला कॉलेज में सोहराय पर्व एवं सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस कॉलेज के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम कॉलेज के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी वीर शहीद सिदो कान्हु की चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया।
इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार ने कहा कि सोहराय पर्व प्रकृति से जुड़ा हुआ पर्व है। हम सभी की अपनी प्रकृति की रक्षा करना चाहिए। प्राकृतिक रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और उनकी रक्षा करने से हम अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं। उन्होंने सोहराय पर्व के अवसर पर सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दिया। मौके पर डॉ हनीफ, डॉ ईश्वर मरांडी, डॉ नीलिमा लकड़ा, प्रो जुगनू आदि मौजूद थे।
सिदो कान्हु उच्च विद्यालय दुमका में धूमधाम से मना सोहराय
दुमका, प्रतिनिधि।
सिदो कान्हु उच्च विद्यालय दुमका में शुक्रवार को सोहराय पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा, विद्यालय की संस्थापिका डोली मुखर्जी, सचिव प्रदीप्त मुखर्जी, निर्देशिका सुनीता मुखर्जी, विद्यालय प्रबंधक रोदोशी मुखर्जी एवं प्राचार्य इंद्रजीत प्रसाद भगत के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुमका जिला परिषद के अध्यक्ष जॉयस बेसरा मौजूद थी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सोहराय पर्व आदिवासी समाज का एक मुख्य त्यौहार है जो प्रकृति से जुड़ा है। हम सभी को अपने प्रकृति से प्यार और उसका ख्याल रखना चाहिए।
कहा कि जनजातीय समाज में इस पर्व का बेहद महत्व है। पर्व में गाय-बैल की पूजा आदिवासी समाज काफी उत्साह से करते हैं। मौके पर विद्यालय के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी, विद्यालय की निर्देशिका सुनीता मुखर्जी, शिक्षिका रागनी शर्मा, प्रियांशु केसरी, शिक्षक अमित झा, राजेश कुमार, सुनील कुमार एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।