ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकासखी मंडल में बंटा स्मार्ट फोन

सखी मंडल में बंटा स्मार्ट फोन

मुख्यमंत्री सखी मंडल स्मार्ट फोन योजना के तहत इंडोर स्टेडियम में शनिवार को सखी मंडल की बहनों के बीच स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री डा....

सखी मंडल में बंटा स्मार्ट फोन
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSun, 27 Aug 2017 01:41 AM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री सखी मंडल स्मार्ट फोन योजना के तहत इंडोर स्टेडियम में शनिवार को सखी मंडल की बहनों के बीच स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री डा. लुईस मरांडी ने कहा कि झारखंड बदल रहा है। झारखंड आगे बढ़ रहा है। हमारा समाज और हम सब भी विकास की ओर लगातार अग्रसर है। सखी मंडल के बहनों के चेहरों पर साफ खुशी नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि समाज और खुद को कैसे आगे बढ़ाया जाता है, हमें ऐसे लोगों से सीख लेनी चाहिए। सखी मंडल की खुशी देखकर मैं तहे दिल से मुख्यमंत्री को धन्यवाद देती हूं। मुख्यमंत्री ने सखी मंडल को फोकस किया है। झारखंड गठन के बाद पहली बार सखी मंडल को सरकार द्वारा लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संगठन के माध्यम से विकास की क्रांति आई है। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति पूरे देश में आ चुकी है। आपको भी डिजिटल होना आवश्यक है। सखी मंडल का सर्वांगीण विकास हो रहा है। राज्य के हजारों हजार सखी मंडलों को रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है। सखी मंडल के लोग हुनर के माध्यम से अपने आपको सशक्त एवं स्वावलम्बी बना रहे हैं। समाज में क्रांति और समाज को आगे बढ़ाने में सखी मंडल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिला परिषद उपाध्यक्ष असीम मंडल ने कहा कि सखी मंडल की बहनों को अब आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। ये बहने अब पीछे मूडकर कभी नहीं देखेंगी। विकास की ओर ये महिलायें लगातार अग्रसर हैं पुरूषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलने के लिए सखी मंडल की महिलाएं तैयार है। संचालन राहुल रंजन ने किया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शशिरंजन, नगर पर्षद अध्यक्ष अमिता रक्षित, निदेशक डीआरडीए दिलेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें