Dumka News: स्वर्ण पदक की अंतिम मेधा सूची जारी
Dumka News: सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह 2026 के स्वर्ण पदक विजेताओं की अंतिम मेधा सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। विद्यार्थियों से नाम, महाविद्यालय, मेधा क्रम और पंजीकरण संख्या जांचने को कहा गया है। सूची में त्रुटि होने पर संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य से अग्रसारित आपत्ति पत्र 22 अक्टूबर तक विश्वविद्यालय कार्यालय में जमा करना होगा। इसके बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा दीक्षांत समारोह 2026 के अंतर्गत स्वर्ण पदक पाने वाले छात्र-छात्राओं की अंतिम मेधा सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित छात्र-छात्राओं को निर्देश दिया है कि वे सूची में अंकित अपने नाम, महाविद्यालय, मेधा क्रम और पंजीकरण संख्या की जांच कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो छात्र अपना आपत्ति पत्र संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य से अग्रसारित कराकर 22 अक्टूबर तक विश्वविद्यालय कार्यालय में जमा करें। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा, जिसके लिए छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे।
यह सूचना परीक्षा नियंत्रक डॉ. रीना नीलिमा लकड़ा और विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. इंद्रनील मंडल द्वारा जनसंपर्क निदेशक डॉ. राजीव रंजन सिन्हा के माध्यम से जारी की गई है।


