Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsSido Kanhu Murmu University Prepares for 9th Convocation Ceremony
आज होगा दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले छात्रों का पंजीकरण

आज होगा दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले छात्रों का पंजीकरण

संक्षेप:

संताल के सभी संस्करण के ध्यानार्थ : आज होगा दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले छात्रों का पंजीकरण आज होगा दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले छात्रों का

Nov 16, 2025 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. कुनुल कांडिर की अध्यक्षता में शनिवार को दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा हेतु सभी उपसमिति समन्वयकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई। बताया गया कि सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के नवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं पीएचडी शोधार्थियों का पंजीकरण रविवार को कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार विभिन्न परीक्षाओं के टॉपर तथा पीएचडी उपाधि प्राप्त शोधार्थियों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराना होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पंजीकरण के दौरान प्रतिभागी छात्रों को प्रवेश पास, परिचय पत्र, दीक्षांत पट्टा तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए जाएंगे। विवि प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि पंजीकरण के बिना दीक्षांत समारोह में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। ज्ञात हो कि विश्वविद्यालय ने कुल 116 छात्र-छात्राओं की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है, जिसमें 79 परीक्षाओं के स्वर्ण पदक विजेता टॉपर तथा 37 पीएचडी उत्तीर्ण शोधार्थी शामिल हैं। पंजीकरण की जिम्मेदारी संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. डी.के. मिश्रा के नेतृत्व में गठित समिति को सौंपी गई है। रविवार को अकादमिक प्रोसेशन का रिहर्सल भी सुनिश्चित किया गया है। जिसमें विश्वविद्यालय के सभी अकादमिक बोर्ड सदस्य, सिंडिकेट सदस्य एवं सीनेट सदस्य शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मियों को कन्वेंशन सेंटर में उपस्थिति रहने का निर्देश रजिस्ट्रार डॉ. राजीव रंजन शर्मा द्वारा जारी किया जा चुका है। विश्वविद्यालय का नौवां दीक्षांत समारोह सोमवार को आयोजित होगा। जिसकी अध्यक्षता झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भव्य आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। फोटो संख्या-25-दीक्षांत समारोह को लेकर बैठक करती कुलपति प्रो कुनुल कांडिर