श्रीमद् भागवत कथा के सफल आयोजन को लेकर हुई बैठक
काठीकुंड, प्रतिनिधि। श्रीमद् भागवत कथा के सफल आयोजन को लेकर हुई बैठक श्रीमद् भागवत कथा के सफल आयोजन को लेकर हुई बैठक श्रीमद् भागवत कथा के सफल आयोजन को

काठीकुंड सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में जितेंद्र प्रसाद भगत की अध्यक्षता में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर बैठक हुई। बैठक में जानकारी देते हुए बताया गया कि 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक बाबा सुंदर सिंह के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। बैठक के दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के द्वारा चर्चा की गई। श्रीमद् भागवत कथा बाबा सुंदर सिंह के प्रांगण में कथावाचक अमृता त्रिपाठी एवं सहयोगियों द्वारा कथावाचक किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी लोगों ने अपना विचार रखा। मौके पर काफी संख्या में आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में गौरीशंकर भगत, दीपक मंडल, आशीष दे, शंभू पाल, जयंत मोदी, प्रशांत दत्त, संजय पाल अन्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


