ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाशिवपहाड़: तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण

शिवपहाड़: तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण

दुमका शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिवपहाड़, बड़ा बांध तालाब,खुटा बांध तालाब, रसिकपुर तालाब, सिंघारा पोखरा का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सौंदर्यीकरण को लेकर नगर विकास विभाग, रांची से इंजीनियर चंदू कुमार...

शिवपहाड़: तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSat, 09 Jun 2018 09:33 PM
ऐप पर पढ़ें

दुमका शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिवपहाड़, बड़ा बांध तालाब,खुटा बांध तालाब, रसिकपुर तालाब, सिंघारा पोखरा का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सौंदर्यीकरण को लेकर नगर विकास विभाग, रांची से इंजीनियर चंदू कुमार दुमका पहुंचे हुए है। नगर परिषद् के सीटी मैनेजर मेघनाथ चौधरी ने बताया कि शिवपहाड़ के साथ ही शहर चार प्रमुख तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके बाद सरायकुआं के पास एक मार्केट कम्पलैक्स बनाने की योजना है। गांधी मैदान में स्पोर्ट्स कम्पलैक्स बनेगा। टाउन हॉल की भी मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंजीनियर ने सभी जगहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद इंजीनियर अब अपनी रिपोर्ट नगर विकास विभाग को सौंपेंगे। नगर विकास विभाग की ओर से दोवारा एक टीम दुमका भेजी जाएगी। सभी जगहों का जायजा लिया जाएगा। जायजा लेने के बाद डीपीआर बनेगा। डीपीआर बनने के बाद ही सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया जाएगा। सिटी मैनेजर ने बताया कि शिवपहाड़ के आसपास के झाड़ियों को काटकर पर्यटकों के बैठने के लिए बनाया जाएगा। सुबह एवं शाम के समय लोग शिवपहाड़ में बैठ कर मनोरंजन कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि सिंघाड़ा पोखर के अस्तित्व को बचाने के लिए नगर परिषद् की ओर से कार्रवाई की जा रही है। पोखरा के बगल नाला बनेगा।इसके बाद तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरायकुआं के पास नगर परिषद् की जमीन है। उक्त जमीन में मार्केट कम्पलैक्स का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि दुमका में एक भी खेलने लायक मैदान नहीं है। इसलिए गांधी मैदान को स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स के रुप में विकसित किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें