शिकारीपाड़ा महाविद्यालय को नैक से मान्यता नहीं मिलने पर छात्रों में नाराजगी

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

शिकारीपाड़ा महाविद्यालय को प्रबंधक की निष्क्रियता के कारण नैक मान्यता नहीं मिली। इस स्थिति से कॉलेज का भविष्य संकट में है, और छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। अभिभावक और छात्र इसकी...

शिकारीपाड़ा महाविद्यालय को नैक से मान्यता नहीं मिलने पर छात्रों में नाराजगी

शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा महाविद्यालय प्रबंधक की निष्क्रियता व उदासीनता से नैक मान्यता नहीं मिल सका । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री सूरज कुमार ने बताया नैक मान्यता नहीं मिलने से कॉलेज का भविष्य गर्त में चला जाएगा शिकारीपाड़ा डिग्री महाविद्यालय शिकारीपाड़ा में एक दिन भी पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी। दुर्धराज पाकुड़ पश्चिम बंगाल आदि दुर्दशा के छात्र-छात्राओं का नामांकन कर केवल रजिस्टर भर छात्रों की फीस से भवन निर्माण मनमाने तरीके से कराया जा रहा है। प्रधानाचार्य का महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षा कर्मी पर नियंत्रण नहीं दिख रहा है महाविद्यालय छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक कॉलेज की व्यवस्था से काफी नाराज है अभिभावकों का कहना है शिकारीपाड़ा महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा नहीं मिल रही है पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिवम कुमार भगत ने कहा है कि नैक मान्यता एवं हमारे मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो हम ग्रामीण एवं छात्र छात्राएं आंदोलन करने के लिए बाध्य है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।