Dumka News: सिद्पहाड़ी मोड़ के पास जलजमाव से लोगों को परेशानी
Dumka News: मसलिया प्रखंड के गुमरो पंचायत में सिद्पहाड़ी मोड़ के पास जलजमाव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। ग्राहक दुकानें बंद हो गई हैं और चोटिल होने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क मरम्मत की मांग की है, लेकिन पंचायत मुखिया का कहना है कि यह सड़क आर.ई.ओ. के अंतर्गत है।
Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के गुमरो पंचायत अंतर्गत सिद्पहाड़ी मोड़ के पास जलजमाव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्रामीण बाबलु मंडल, उत्तम पंडित आदि ने बताया कि सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण ग्राहक दुकान आने से कतराते हैं। लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। खुटोजोरी, बड़ा डुमरिया, गुमरो, बास्कीडीह समेत दर्जनों गांवों के लोग इसी रास्ते से भारतीय स्टेट बैंक बसमत्ता, प्रखंड कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मसलिया थाना जाते हैं। सड़क कई दिनों से मरम्मत नहीं होने के कारण करीब 2 किलोमीटर तक जर्जर है।
जगह-जगह गड्ढे और बोल्डर निकले हुए हैं। बारिश का पानी भर जाने से गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की शीघ्र मरम्मत और जलजमाव की समस्या दूर करने की मांग की है। इस संबंध में पंचायत की मुखिया साबित्री मुर्मू से बात करने पर उन्होंने बताया कि यह सड़क आर.ई.ओ. सड़क है और पिचिंग है जिस करण से पंचायत मद से बनना संभव नही है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


