कड़ाके की ठंड पड़ने से स्कूल जाने में बच्चों को हो रही परेशानी

कड़ाके की ठंड पड़ने से स्कूल जाने में बच्चों को हो रही परेशानी

संक्षेप:

दुमका, प्रतिनिधि। कड़ाके की ठंड पड़ने से स्कूल जाने में बच्चों को हो रही परेशानीकड़ाके की ठंड पड़ने से स्कूल जाने में बच्चों को हो रही परेशानीकड़ाके क

Dec 12, 2025 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका, प्रतिनिधि। दुमका जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ने से स्कूल जाने में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है है। सर्दी अधिक पड़ने के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। अभिभावक भी बच्चों की सेहत को लेकर परेशान हैं। स्कूलों में यूनिट टेस्ट और प्री बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है ऐसे में इस ठंड में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाने को बच्चे मजबुर हैं। अभिभावकों का कहना है कि ठंड के मौसम में बच्चों को स्कूल भेजना उनके लिए एक बड़ी चुनौती है। इन बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता अभिभावकों को सता रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्कूल जाने के लिए बच्चों को लगभग सात बजे से तैयार होना पड़ता हैं। उस समय पारा लगभग 8 से 9 डिग्री रहता है। ऐसे में ठंड का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस कड़ाके की ठंड से बच्चे भी परेशान हैं। ठंड के मौसम में अभिभावकों को बच्चों को तैयार करने में काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। सुबह के वक्त ठंड ज्यादा रहने के वजह से बच्चे सो कर उठने में देर लगाते हैं, जिससे अभिभावकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बस और ऑटो में जाने वाले बच्चों को इससे ज्यादा परेशानी हो रही है, क्योंकि उन्हें जल्दी उठकर तैयार होकर जाना पड़ता है। ठंड के कारण बच्चों को स्कूल भेजने में अभिभावकों को काफी मुश्किल हो रही है और वे अपने बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। अभिभावकों का कहना है कि ठंड के मौसम में बच्चों को तैयार करने के लिए उन्हें अतिरिक्त समय और प्रयास करना पड़ता है, जिससे उनके दैनिक जीवन में भी परेशानी हो रही है। फोटो संख्या-25-सुबह के वक्त ठंड में स्कूल जाते छोटे-छोटे बच्चे