जिले के सभी प्रखंडों में आयेाजित हुआ सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम

Nov 27, 2025 01:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत कांजवे पंचायत में सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कई लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, पेंशन योजना के तहत स्वीकृति पत्र, और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। कुल 203 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में विभिन्न पंचायतों के कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिले के सभी प्रखंडों में आयेाजित हुआ सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम

रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत कांजवे पंचायत में सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़ कमलेंद्र कुमार सिन्हा, जिला परिषद् सदस्य अनीता देवी, मुखिया चारलेस बेसरा, उपमुखिया ईंगलिस लाल मरांडी, समाजसेवी जीतलाल राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में परिसंपति के रूप में कम्बल वितरण, जेएसएलपीएस द्वारा एसएचजी ग्रुप में नई सदस्या को पहचान पत्र,पेंशन योजना के तहत् स्वीकृति पत्र, जाति, निवासी, आय प्रमाण पत्र, जन्म/मृत्यू प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। शिविर मे प्राप्त आवेदन की विवरणी निम्न वत्त है। जिसमें जाति प्रमाण पत्र -48, निवासी प्रमाण पत्र- 57, आय प्रमाण पत्र- 02, जन्म प्रमाण पत्र- 07, मृत्यु प्रमाण पत्र- 00, सर्वजन पेंशन-54, नया राशनकार्ड-35 सहित कुल 203 आवेदन प्राप्त हुए।

कोआम पंचायत में कुल 117 आवेदन प्राप्त हुए लखनपुर पंचायत में 118 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर उपस्थित कोआम पंचायत के मुखिया लखनपुर पंचायत के मुखिया एवं प्रखंड के कर्मी उपस्थित रहे। फोटो-26दुमका-223, कैप्सन- बुधवार को रामगढ़ में सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम में लाभुकों केा योजना का लाभ देते पदाधिकारी। एसडीओ ने स्टॉल का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य कर्मी को लगाया फटकार मसलिया, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायत गोलबंधा, नयाडीह एवं कुंजबोना पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी विभागों के कर्मी उपस्थित थे। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार ने मसलिया प्रखंड पहुंचकर उपरोक्त तीनों पंचायत में लगे शिविर की जायजा लिया। इसी क्रम में गोलबंधा पंचायत में लगे शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ करते हुए कई आवश्यक जानकारी दी। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार ने पंचायत भवन परिसर में लगे सभी स्टॉल की बारी बारी से निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य विभाग की स्टॉल में उपस्थित कर्मी से स्टॉल में मौजूद दवाई के बारे में पूछा। जिसपर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी द्वारा संतोषजनक जबाब नहीं दिए जाने के कारण नाराजगी जाहिर करते हुए फटकार लगाई। वहीं पशुपालन विभाग की स्टाल पर चिकित्सक उपस्थित नहीं पाए गए। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने लाभुकों के बीच सर्वोजन पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र एवं सावित्री बाई फुले झानो योजना के प्रमाण पत्र वितरण किए। वहीं मसलिया बीडीओ अजफर हसनैन अन्य दो पंचायत का दौरा करते हुए शिविर का जायजा लिए। मौके पर अंचलाधिकारी रंजन यादव, विधायक प्रतिनिधि निशित गोलदार, बीपीओ संजीव प्रसाद, मुखिया मीनू मरांडी, सचिव रीमा कोड़े सहित अनेको उपस्थित थे। रानेश्वर के शिविर में मिले 275 आवेदन रानेश्वर, प्रतिनिधि। प्रखंड के पाटजोर, गोविंदपुर एवं सुखजोड़ा पंचायत में बुधवार को सेवा की अधिकार सप्ताह को लेकर शिविर के आयोजन की गई। शिविर की शुभारंभ बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने किया। शिविर में झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र लाभुकों को उपलब्ध कराया गया। तीन पंचायत में आयोजित शिविर में कुल 275 की संख्या में आवेदन जमा किया गया। जिसमें से 136 आवेदन का तत्काल निष्पादन कर दिया गया। शिविर में पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जेई समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। शिविर में कई जन समस्याओं का हुआ समाधान सरैयाहाट, प्रतिनिधि। प्रखंड के मटिहानी, कोरदाहा गादीझोंपा व दिग्घी पंचायत भवन में बुधवार को शिविर का आयोजन किया गया।‌ जहां कई जन समस्याओं का समाधान किया गया‌। शिविर में जाति प्रमाण पत्र के- 65, निवासी के -16, आय के -8, मृत्य प्रमाण पत्र के- 5, स्वास्थ्य संबंधी -226, पशुपालन के -107, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण के- 72, सर्वजन पेंशन के लिए- 98 आवेदन जमा लिया गया। सरकार द्वारा लगाए गए इस शिविर में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोग पहुंच रहे थे। इन शिविरों में लोगों को परेशानी की वजह यह है कि मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास का पोर्टल नहीं खुलने से कार्य बाधित हो रहा है। शिविरों में कार्यरत सरकारी कर्मी आम लोगों की नाराजगी हर दिन झेल रहे हैं। मौके पर बीपीओ कन्हैयालाल झा, गौरव कुमार, मुखिया रंजू देवी,सुनीता हेंब्रम,यशोदा देवी,अनिल कुमार,संजय मिश्रा,राजेश चौधरी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। गोपीकांद में मिले 194 आवेदन गोपीकांदर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत खरौनी बाजार पंचायत भवन में बुधवार को शिविर आयोजित की गई। कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन प्रखंड प्रमुख मरसीलता मरांडी, मुखिया इनोसेंट हेंब्रम एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विशाल कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की जन कल्याणकरी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। वहीं ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। जिसमें जन्म मृत्यु के लिए 45, राशन कार्ड के लिए 4, आधार अपडेट 6, जाति आय एवं निवासी प्रमाण पत्र के लिए 50, स्वास्थ्य जांच 67, आयुष्मान कार्ड 5, श्रम कार्ड 10 तथा पेंशन लिए 7 सहित कुल 194 आवेदन पत्र प्राप्त हुई है। मौके पर ग्रामीणों के बीच में परिसंपति का वितरण किया गया। जिसमें 10 स्कूली बच्चों के बीच ड्रेस, 15 लाभुकों के बीच जाति निवासी प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र 5 तथा एक बच्चा को अन्नप्राशन के साथ कुल 36 लाभुकों के बीच में बांटा गया। इस अवसर पर सी आई सुधांशु सुमन, सहायक कर्मचारी पुष्पा मुर्मू, सहायक अभियान सलीम मरांडी, कनीय अभियंता मनोज टुडू, पंचायत सचिव जनार्दन मंडल, रोजगार सेवक कालिदास किस्कू, एडवर्ड टुडू, अंचल एवं प्रखंड के अन्य कर्मी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।