दो कार में आमने-सामने टक्कर, चालक गंभीर
जामा थाना क्षेत्र के दुमका-मसलिया मुख्य मार्ग पर चिगलपहाड़ी मोड़ के पास शनिवार को एक ब्रेजा कार और नैनो के बीच टक्कर हो गई। नैनो चालक चार्लस विलियस बेसरा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-मसलिया मुख्य मार्ग पर चिगलपहाड़ी मोड़ के समीप शनिवार को एक ब्रेजा कार एवं एक नैनो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में नैनो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मसलिया थाना क्षेत्र के हथियापाथर निवासी चार्लस विलियस बेसरा के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए गाड़ी में फंसे घायल चालक को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर घायल को इलाज के लिए दुमका स्थित फुलो झानो अस्पताल भेज दिया गया।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। फोटो-14दुमका-226, कैप्सन- जामा में दुर्घटनाग्रस्त कार
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



