Dumka News: बाइक के आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल, एक रेफर

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि।बाइक के आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल, एक रेफरबाइक के आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल, एक रेफरबाइक के आमने-सामने टक्कर में

Dumka News: बाइक के आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल, एक रेफर

Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि।गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्तरचुआं-खरौनी मुख्य मार्ग पर रामपुर मोड़ के पास दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत को दी। सूचना मिलते ही एएसआई राजन सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को पेट्रोलिंग वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में भर्ती कराया। डॉ. हेमंत मुर्मू ने बताया कि अमझारी निवासी 25 वर्षीय मिथुन देहरी को हाथ-पैर में हल्की चोट लगी है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं लखीबाद निवासी 40 वर्षीय गिरीश मुर्मू के सिर, हाथ और बाएं पैर में गंभीर चोट लगी है।

बेहतर इलाज के लिए उन्हें दुमका फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। घायल मिथुन ने बताया कि वह अमझारी से रामगढ़ हीरो शोरूम बैंक खाता में आधार लिंक कराने जा रहा था। रामपुर मोड़ के पास छत्तरचुआं की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर थाना ले गई है।फोटो संख्या-13-घायल युवक का इलाज करते चिकित्सक

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़दुमकाDumka News: बाइक के आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल, एक रेफर