सुग्गापहाड़ी के पास दो बाइक की भिड़ंत,चालक गंभीर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, दुमकादुमका के मसलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण टक्कर हुई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

दुमका, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के सुग्गापहाड़ी के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दूसरे बाइक सवार को भी हल्की चोटें आई हैं।घटना की सूचना मिलते ही मसलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


